Sawan 2023: सावन का पावन महीना लेकर आया है इन राशियों के लिए धमाकेदार surprise !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Jul, 2023 06:51 AM

sawan

शिव भक्तों के लिए सावन का महीना बहुत खास होता है क्योंकि इस समय में पूजा-पाठ करके भगवान शिव को बहुत आसानी से प्रसन्न किया जा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sawan 2023: शिव भक्तों के लिए सावन का महीना बहुत खास होता है क्योंकि इस समय में पूजा-पाठ करके भगवान शिव को बहुत आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसे में शिव उपासक उनको खुश करने के लिए एक भी मौका नहीं छोड़ते चाहे फिर उन्हें कितने ही भरपूर प्रयास क्यों न करने पड़ें। इसी के साथ श्रावण मास बहुत सी राशियों के लिए कुछ बदलाव लेकर आया है। तो चलिए आपके सस्पेंस को और न बढ़ाते हुए जानते हैं कि किन राशियों के ऊपर भोलेनाथ की असीम कृपा बरसेगी और किन राशियों को मिलेगा धमाकेदार सरप्राइज।

PunjabKesari Sawan

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Sawan

Sawan Horoscope 2023

PunjabKesari Sawan

Aries मेष- मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना रिश्तों को लेकर कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस समय में बेवजह की बहस करने से बचें नहीं तो खुद के लिए ही परेशानी पैदा कर लेंगे।

Taurus वृष- वृष राशि वालों के लिए ये माह आर्थिक स्थिरता लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के लिए बहुत से मौके मिलेंगे। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखें। सपनों को पूरा करने के लिए अनुकूल समय है।

Gemini मिथुन- सावन का ये माह व्यापार से जुड़े फैसले लेने के लिए बढ़िया है। इस समय में अपने आप को निखारने का भी प्रयास करेंगे। कोई जरुरी निर्णय ले सकते हैं।

Cancer कर्क- परिवार के लिए समय बहुत ही खास रहेगा। भावनात्मक तरीके से परिवार को एक साथ रखने का प्रयास करेंगे। ज्यादा से ज्यादा ध्यान परिवार की तरफ रहेगा।

Leo सिंह- अपनी कला को दिखाने के लिए सावन का महीना बहुत ही अनुकूल है। करियर से संबंधित कुछ जरुरी फैसले ले सकते हैं। इस समय में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

Virgo कन्या- कन्या राशि वालों को सावन के माह में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना है। खान-पान पर ध्यान और अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। जिस चीज का बहुत समय से इंतजार कर रहे थे वो आपको मिल सकती है।

Libra तुला- सावन का महीना निजी रिश्ते में मिठास लेकर आएगा। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन करने का प्लान बनाएंगे। साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों को कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Scorpio वृश्चिक- करियर के मामले में सावन का महीना बहुत बढ़िया रहेगा। भोलेनाथ की कृपा से बहुत से काम जल्दी पूरे हो सकते हैं। कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।

Sagittarius धनु- सावन का महीना आपको अध्यात्म की ओर ले जाएगा। व्यापार में बढ़िया मुनाफा होगा और कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। इस समय में स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा।

Capricorn मकर- मकर राशि वालों के लिए सावन का महीना कुछ छोटी-मोटी परेशानियां लेकर आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब होने की संभावना है। बेवजह के खर्चों से बचें।

Aquarius कुम्भ- इस महीने में सचेत रहने की जरुरत है। सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर भी कुछ तनाव सा बना रहेगा।

Pisces मीन- सावन के महीने में मीन राशि वालों के काम समय से पूरे हो जाएंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगा। कुछ नई योजनाएं बनाएंगे।

PunjabKesari kundli

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!