Sawan 2025: सावन मे राशि अनुसार करें मंत्र जाप, आर्थिक तंगी होगी खत्म

Edited By Updated: 09 Jul, 2025 07:01 AM

sawan 2025

Sawan 2025: सावन हिंदू पंचांग का एक अत्यंत पवित्र महीना होता है, जो भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित है। यह माह विशेष रूप से श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत शुभ और फलदायक माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sawan 2025: सावन हिंदू पंचांग का एक अत्यंत पवित्र महीना होता है, जो भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित है। यह माह विशेष रूप से श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत शुभ और फलदायक माना जाता है। वर्ष 2025 में सावन का प्रारंभ 11 जुलाई से हो रहा है और इसका समापन 9 अगस्त को होगा। इस माह यदि आप अपनी राशि के अनुसार सही मंत्र का जाप करते हैं तो जल्द से जल्द भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शास्त्रों के अनुसार, यदि कोई जातक अपनी जन्म राशि के अनुसार शिव मंत्रों का जाप करता है, तो उसकी आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं, जीवन में सुख-शांति आती है, और बाधाएँ समाप्त होती हैं। आइए जानते हैं 2025 के सावन मास में 12 राशियों के लिए उपयुक्त शिव मंत्र और उसके जाप की विधि।

PunjabKesari Sawan 2025

मेष राशि 
मंत्र: ॐ महाकालाय नमः
लाभ: यह मंत्र आर्थिक स्थिरता और कर्ज से मुक्ति दिलाता है।

वृषभ राशि
मंत्र: ॐ नमः शिवाय
लाभ: मन की शांति, पारिवारिक सुख और स्थायी संपत्ति में लाभ के लिए इस मंत्र का जाप करना शुभ होता है। 

मिथुन राशि
मंत्र: ॐ त्र्यम्बकाय नमः
लाभ: नौकरी और व्यवसाय में सफलता, मानसिक तनाव में राहत पाने के लिए ये मंत्र बेहद कारगर साबित होगा। 

कर्क राशि
मंत्र: ॐ चंद्रमौलेश्वर नमः
लाभ: इस मंत्र का जाप करने से चंद्र दोष से मुक्ति, घर-परिवार में सौहार्द बना रहेगा। 

सिंह राशि 
मंत्र: ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः
लाभ: मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता में वृद्धि, व्यापार में वृद्धि के लिए सावन के महीने में इस मंत्र का उच्चारण करें। 

न्या राशि 
मंत्र:  ऊं पषुप्ताय नमः
लाभ: ये मंत्र आपको धन में वृद्धि, कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत दिलाएगा। 

तुला राशि
मंत्र: ॐ शंकराय नमः
लाभ: रिश्तों में सामंजस्य, वैवाहिक जीवन में सुधार करने के लिए ये मंत्र सबसे बढ़िया रहेगा। 

वृश्चिक राशि 
मंत्र:  ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
लाभ: भय और रोग से मुक्ति, गुप्त शत्रुओं पर विजय पाने के लिए इस मंत्र का जाप करें। 
 
धनु राशि 
मंत्र: ॐ पशुपतये नम:
लाभ: इस मंत्र का जाप करने से आपके अधूरे कार्य फिर से बनने लग जाएंगे। 

PunjabKesari Sawan 2025

मकर राशि 
मंत्र: ॐ नीलकंठाय नमः
लाभ: इस मंत्र के जाप से नीलकंठ महादेव जल्द से जल्द आपकी खाली झोली भर देंगे। 

कुंभ राशि 
मंत्र: ॐ पार्वतीपतये नमः
लाभ: विवाह में बाधा दूर, पारिवारिक सुख में वृद्धि के लिए ये मंत्र बेहद ही खास है। 

मीन राशि 
मंत्र: ॐ नमः: शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नमः: ॐ ॥
लाभ: ये मंत्र आपके जीवन में मानसिक शांति, आध्यात्मिक उन्नति और आर्थिक लाभ लेकर आएगा। 

जाप की विधि:
प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें।
शांत स्थान पर कुशा या आसन पर बैठें।
इसके बाद दीपक जलाकर शिवलिंग के सामने बैठें।
मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें।
जाप के बाद भगवान शिव को जल, बेलपत्र, और सफेद फूल अर्पित करें।
व्रत रखें तो अन्न का त्याग कर फलाहार लें।
 

PunjabKesariSawan 2025

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!