Stock Market Astrology : रेवती में आए शनि , उतर चढ़ाव  के बाद पॉजिटिव रहेगा बाजार

Edited By Updated: 18 May, 2026 10:33 AM

stock market astrology

एस्ट्रो साइकल में शनि 17 मई को बुध के रेवती नक्षत्र में आ चुके हैं और मिथुन राशि में गुरु और शुक्र का योग बना है जबकि वृषभ राशि में सूर्य और बुध की युति है। 19 मई को बुध चन्द्रमा के रोहिणी नक्ष्त्र में गोचर करेंगे जबकि 20 मई को शुक्र का गोचर राहु के...

Stock Market Astrology : एस्ट्रो साइकल में शनि 17 मई को बुध के रेवती नक्षत्र में आ चुके हैं और मिथुन राशि में गुरु और शुक्र का योग बना है जबकि वृषभ राशि में सूर्य और बुध की युति है। 19 मई को बुध चन्द्रमा के रोहिणी नक्ष्त्र में गोचर करेंगे जबकि 20 मई को शुक्र का गोचर राहु के आर्द्र नक्षत्र में होगा। ग्रह स्थिति मिडल ईस्ट में सीज फायर कायम रहने और वार्ता के दरवाजे खुलने के संकेत दे रही है लिहाजा इस सप्ताह बाजार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। रविवार को चंद्र दर्शन बुलियंस बाजार में तेजी लेकर आता है लिहाजा उतार चढ़ाव के बावजूद शेयर बाजार में अंत में तेजी बन सकती है। 

18 मई को चन्द्रमा वृषभ राशि में रोहिणी नक्षत्र में बुध और सूर्य के साथ त्रिग्रही योग में रहेंगे। भारतीय बाजार की ओपनिंग इस दौरान अस्थिरता के साथ हो सकती है क्योंकि ओपनिंग के समय राहु काल चल रहा होगा लिहाजा पहले 15 मिनट इंतज़ार कर के बाजार की चल देख कर ही पोजीशन बनाएं। इस दौरान 11 बजकर 31 मिनट पर  चन्द्रमा नक्षत्र बदलेंगे और इसके बाद बाजार में स्थिरता आ सकती है और बाजार की दिशा भी बदल सकती है। इस दौरान डिफेन्स,कम्युनिकेशन, शिपिंग और पोर्ट कंनियों के अलावा ऑटो कंपनियों के शेयरों में खरीद देखने को मिल सकती है। 

19 मई को चन्द्रमा गुरु,शुक्र और बुध के साथ मिथुन राशि में आर्द्र नक्षत्र में गोचर करेंगे। चन्द्रमा की यह स्थिति बाजार में तेजी लाने का काम कर सकती है। इस दौरान बैंकिंग,फाइनांस और ब्रोकरेज कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। करीब 2 बजे चन्द्रमा आर्डर नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे इस से बाजार का मूड बदल सकता है लिहाजा इस दौरान अपनी पोजीशन का ख़ास ध्यान रखें। इस दौरान हमें लिकर,तंबाकू,एयरलाइंस कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। 

20 मई को चन्द्रमा गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में मिथुन राशि में गुरु और शुक्र के साथ गोचर करेंगे। इसके प्रभाव से बाजार में ओपनिंग अच्छी रह सकती है. सुबह करीब 11 बजकर 38 मिनट चन्द्रमा पुनर्वसु नक्षत्र के दुसरे चरण में गोचर करेगा इसका प्रभाव हमें इस समय के दौरान आएगा लिहाजा इस दौरना पोजीशन का ध्यान रखें। इस दिन बैकिंग और वित्तीय सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में खास फोकस बनता हुआ नजर आएगा। 

21 मई को चन्द्रमा कर्क राशि में शनि के पुष्य नक्षत्र में रहेगा लिहाजा ओपनिंग पर बाजार में दबाव देखने को मिलेगा। 9 बजकर 47 मिनट पर चन्द्रमा पुष्य नक्षत्र के दुसरे चरण में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार खुलने के आधा घंटा इंतजार करके बाजार की दिशा समझ कर ही ट्रेड लें। पुष्य नक्षत्र के दिन बनने वाला लो और है आगे भी मैंटेन रहता है लिहाजा इस तथ्य को देख कर अपनी पोजीशन क्लोज करें। इस दिन हमें मैटल और मैनुफेक्चरिंग सेक्टर के शेयरों में फोकस बनता हुआ नजर आ सकता है। 

22 मई को चन्द्रमा कर्क राशि में अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार की ओपनिंग पॉजिटिव रहेगी। इस दिन चन्द्रमा 2 बजकर 23 मिनट पर अश्लेषा के दुसरे चरण में गोचर करेंगे लिहाजा इस दौरान बाजार में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा ,इस दिन बैंकिगं आई टी और वित्तीय सेक्टर की कंपनियों में फोकस बनेगा। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!