Tarot Card Rashifal (12th september): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 12 Sep, 2023 07:20 AM

tarot card rashifal

मेष- आज कार्यक्षेत्र में बॉस द्वारा दिए गए काम और जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ किसी के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज कार्यक्षेत्र में बॉस द्वारा दिए गए काम और जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ किसी के घर जाने का प्लान बनाएंगे। किसी दोस्त की शादी में जा सकते हैं। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा।

वृषभ- आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए बहुत सारे नए रास्ते मिलेंगे। किसी जरूरी काम को समय पर पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। लव लाइफ में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी।  

मिथुन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी करीबी के यहां से कोई दुखद खबर सुनने को मिलेगा। वर्किंग महिलाओं को अपने बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क- आज जिम्मेदारी से कार्य को पूरा करने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के साथ किसी विशेष बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में होगा। सेहत में सुधार होने में थोड़ा समय लगेगा।

सिंह- आज आसपास के लोगों का व्यवहार आपके प्रति बदला हुआ नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में आवश्यकता अनुसार काम मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के साथ मन-मुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या- व्यापार कर रहे लोगों को किसी भी दस्तावेज पर साइन करने से पहले एक बार ध्यान से पढ़ लेने की जरूरत है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार का माहौल सुखमय बना रहेगा। बहन के लिए किसी बड़े और अच्छे घर से रिश्ता आएगा।

तुला- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। घर के लिए कोई जरूरी सामान खरीद सकते हैं। किसी बहन या मकान खरीदने का सपना पूरा होगा। परिवार के किसी सदस्य की नौकरी पक्की होने से घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।  

वृश्चिक- नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। जो छात्र विदेश जाने के बारे में सोच रहे थे, उनकी यह इच्छा पूरी होगी। किसी बात को लेकर माता के साथ बहस हो सकती है। दोस्त की गलती को भुलाकर फिर से सुलह करेंगे। बदलते मौसम के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

धनु- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। लोगों की अपने लिए बढ़ रही नाराजगी को समझने की कोशिश करेंगे। किसी रुकी हुई डील के फाइनल न होने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी खास के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर का माहौल शांत रहेगा।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। जो काम काफी लंबे समय से रुका हुआ था, वो पूरा हो सकता है। मनचाही वस्तु मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य को करने के लिए परिवार के साथ सलाह करेंगे। गैस की तकलीफ परेशान कर सकती है।  

कुम्भ- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। जल्दबाजी में किसी भी काम को करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यवसाय को लेकर यदि परेशान चल रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। तली हुई चीजों को खाने से परहेज करें।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलने की संभावना है। युवाओं को किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगी। घर के लिए कुछ जरूरी वस्तुएं खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल बिताएंगे।  

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!