Tarot Card Rashifal (29th January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Jan, 2024 07:27 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए मजेदार रहने वाला है। अपनी समझदारी और सूझबूझ से किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम होंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए मजेदार रहने वाला है। अपनी समझदारी और सूझबूझ से किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम होंगे। परिजनों और मित्रों का पूरा सहयोग बना रहेगा। भूमि संबंधी कोई भी कागजी कार्यवाही करने से पहले अच्छे से जांच कर लें।

वृष- कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याएं दूर होंगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। कारोबार में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कुछ परिजनों से आपकी मुलाकात हो सकती है। मेहनत के मुताबिक आपको उचित फल भी प्राप्त होंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

कर्क- ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद मिलेगी। परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के बच्चे कुछ समय मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। ऑफिस में किसी पर निर्भर होकर काम न करें। किसी को उधार देने से बचें।

कन्या- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। इस राशि के युवा अपने उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। परिवार के साथ किसी परिजन के घर जाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगा। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

तुला- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए सुनहरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। सरकारी काम को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आर्थिक मामलों में बेहतर सफलता मिलने की स्थिति बन रही है। लवमेट का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा। बहन के लिए आए रिश्ते को लेकर परिवार वालों से बातचीत करेंगे।

धनु- आज का दिन आपके लिए बहुत मेहनत भरा रहने वाला है। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यवसाय में धन कमाने के रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। शारीरिक थकावट रहेगी, ध्यान रखें।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों  के लिए मिलाजुला रहने वाला है। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। नौकरी में कुछ सकारात्मक परिणाम आएंगे। आपकी परेशानियां कम होंगी, जिससे मन हल्का होगा। लवमेट रोमांस को बनाएं रखने के लिए डिनर पर जाएंगे।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बनी रहेगी। बच्चों की समस्याओं को समझने और सुलझाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। सेहत में आया हुआ बदलाव ठीक होने में वक्त लगेगा।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर माता-पिता से बहस हो सकती है। लवमेट किसी तीसरे की बातों में आकर एक-दूसरे पर शक कर सकते हैं। इस राशि के छात्र पढ़ाई में कम और इधर-उधर की बातों में रुचि लेंगे।   

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!