July Tarot Monthly Rashifal: जुलाई का महीना इन राशियों के लिए रहेगा बेहद Lucky

Edited By Updated: 25 Jun, 2025 03:42 PM

tarot monthly rashifal

July Tarot Monthly Rashifal: मेष (Aries) मुख्य टैरो कार्ड: Knight of Wands ऊर्जा: जोश, साहस और अचानक यात्रा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries)
मुख्य टैरो कार्ड:
Knight of Wands
ऊर्जा: जोश, साहस और अचानक यात्रा
संदेश: इस महीने आपके भीतर किसी चीज़ को फतह करने की तेज़ इच्छा जागेगी लेकिन जल्दबाज़ी में कोई संबंध बिगड़ सकता है। प्रेम में स्पष्टता और करियर में धैर्य जरूरी है।
आत्मिक मंत्र: मेरे भीतर की आग दिशा जानती है।
गुप्त संदेश: खामोशी में जो जवाब है, वो शोर में नहीं मिलता।
लकी दिशा: उत्तर-पश्चिम
भाग्य रंग: पीला
लव टिप: जो समझे बिना बोले, वही सच्चा साथी होता है।
गुड लक उपाय: तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं।

वृषभ (Taurus)
मुख्य टैरो कार्ड:
The Hierophant
ऊर्जा: परंपरा, आध्यात्मिक ज्ञान और अनुशासन
संदेश: जुलाई तुम्हें स्थायित्व की ओर ले जा रहा है चाहे रिश्ता हो या करियर। अपने नियम खुद बनाएं, किसी और के दिखाए रास्ते पर न चलें।
आत्मिक मंत्र: मैं वही मानता हूं जो मेरे सच से मेल खाता है।
गुप्त संदेश: हर आंसू के बाद एक चमकदार सुबह ज़रूर होती है।
लकी दिशा: आग्नेय
भाग्य रंग: सुनहरी
लव टिप: दूरी कभी-कभी प्यार को और भी पक्का कर देती है।
गुड लक उपाय: माता-पिता के चरण स्पर्श करें।

मिथुन (Gemini)
मुख्य टैरो कार्ड:
Two of Swords
ऊर्जा: निर्णय की उलझन, टालमटोल
संदेश: प्यार में, काम में या जीवन के लक्ष्य में जुलाई तुम्हें किसी पुराने या नए विकल्प के बीच बांट सकता है। उत्तर तभी आएगा जब तुम बाहर नहीं, अंदर झांकोगे।
आत्मिक मंत्र: मैं अपनी अंतःवाणी की सुनता हूं।
गुप्त संदेश: जो तुम्हें बांध रहा है, उसका नाम प्रेम नहीं।
लकी दिशा: नैऋत्य
भाग्य रंग: आसमानी
लव टिप: थोड़े राज़ बनाए रखना, रिश्ते में चिंगारी जगाए रखता है।
गुड लक उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें। 

कर्क (Cancer)
मुख्य टैरो कार्ड:
Queen of Cups
ऊर्जा: भावुक बुद्धिमत्ता, करुणा, पोषण
संदेश: इस महीने तुम्हारी ऊर्जा बहुत आकर्षक रहेगी। लोग तुम्हारी और खिंचेंगे लेकिन तुम्हें यह तय करना है कि किसे अपने दिल में जगह देनी है।
आत्मिक मंत्र: मैं अपनी भावना से दुनिया को संवारता हूं।
गुप्त संदेश: सच स्वीकारने की हिम्मत ही संतुलन लाएगी।
लकी दिशा: उत्तर-पूर्व
भाग्य रंग: नारंगी
लव टिप: दिल की नहीं, इस बार दिमाग की सुनें।
गुड लक उपाय: शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं 

सिंह (Leo)
मुख्य टैरो कार्ड:
The Sun
ऊर्जा: रोशनी, स्पष्टता, आत्म-स्वीकृति
संदेश: यह महीना तुम्हारे लिए एक आंतरिक पुनर्जन्म जैसा हो सकता है। रिश्तों में कोई बड़ी खुशी या स्पष्टता मिलेगी। अगर कोई ग़लतफहमी थी, तो अब हट जाएगी।
आत्मिक मंत्र: मैं वही चमक हूं जिसे मैं ढूंढ़ रहा हूं।
गुप्त संदेश: परिवर्तन से डरना नहीं, उसे अपनाना।
लकी दिशा: दक्षिण-पूर्व
भाग्य रंग: बैंगनी
लव टिप: कभी-कभी नेतृत्व छोड़कर प्यार में बह जाना चाहिए।
गुड लक उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

कन्या (Virgo)
मुख्य टैरो कार्ड:
Eight of Pentacles
ऊर्जा: मेहनत, सुधार, कौशल
संदेश: जुलाई में तुम्हारा फोकस कार्य और आत्म सुधार पर रहेगा लेकिन रिश्ते भी ध्यान मांगेंगे काम के पीछे दिल को अनसुना मत करना।
आत्मिक मंत्र: मेरे कर्म मेरे व्यक्तित्व की छवि हैं।
गुप्त संदेश: अकेले चलना कभी-कभी सबसे साफ रास्ता होता है।
लकी दिशा: पूर्व
भाग्य रंग: हरा
लव टिप: आज आंखों की भाषा शब्दों से ज़्यादा कहेगी।
गुड लक उपाय: तुलसी के पौधे पर घी का दीपक जलाएं।

तुला (Libra)
मुख्य टैरो कार्ड:
Justice
ऊर्जा: संतुलन, कर्मफल, सच्चाई
संदेश: अगर कोई रिश्ता या निर्णय अधर में था, तो अब स्पष्टता आएगी। इस महीने तुम्हारे शब्दों और कर्मों की गूंज तुम्हारे सामने लौटेगी अच्छे या बुरे, तुम्हारे चुनाव पर निर्भर है।
आत्मिक मंत्र: मैं सच्चाई के साथ चलता हूं, चाहे राह कितनी भी कठिन हो।
गुप्त संदेश: सच्ची ताकत विनम्रता में है।
लकी दिशा: उत्तर
भाग्य रंग: गुलाबी
लव टिप: संवाद की जगह आज स्पर्श ज़्यादा असर करेगा।
गुड लक उपाय: अमावस्या के दिन मंदिर में दान करें। 

वृश्चिक (Scorpio)
मुख्य टैरो कार्ड:
Death (Transformation)
ऊर्जा: अंत, रूपांतरण, नए आरंभ
संदेश: जुलाई तुम्हारे लिए पुनर्जन्म जैसा है। एक संबंध, आदत या सोच अब खत्म हो रही है लेकिन यही खाली जगह तुम्हें नया आकार देगी।
आत्मिक मंत्र: कुछ बड़ा आने के लिए जो जाता है, वह जगह बनाता है ।
गुप्त संदेश: हर रोशनी के पीछे एक छाया होती है, दोनों को समझो।
लकी दिशा: पश्चिम
भाग्य रंग: हरा
लव टिप: कभी-कभी चुप रहकर भी बहुत कुछ कह देना चाहिए।
गुड लक उपाय: घर को साफ-सुथरा रखें।

धनु (Sagittarius)
मुख्य टैरो कार्ड:
Page of Wands
ऊर्जा: खोज, नई शुरुआत, प्रेरणा
संदेश: यह महीना तुम्हारे भीतर के खोजी को जगा सकता है नया प्यार, नया प्रोजेक्ट या कोई अनसुनी राह। डर नहीं, उत्साह तुम्हारा मार्गदर्शक होना चाहिए।
आत्मिक मंत्र: हर दिन एक नया दरवाज़ा है और मैं दस्तक दे रहा हूं।
गुप्त संदेश: दिल की सच्चाई से भागना आज उलझन पैदा कर सकता है।
लकी दिशा: दक्षिण
भाग्य रंग: भूरा
लव टिप: धीमी शुरुआत लंबा साथ दे सकती है।
गुड लक उपाय: घर और वर्कप्लेस पर कपूर जलाएं।

मकर (Capricorn)
मुख्य टैरो कार्ड:
Ten of Wands
ऊर्जा: बोझ, जिम्मेदारी, थकावट
संदेश: तुम बहुत कुछ ढो रहे हो शायद अपनों की उम्मीदें या अपने अधूरे वादे। समय की मांग है थोड़ा छोड़ दो, ताकि सच्चा प्रेम और सुकून जगह पा सकें।
आत्मिक मंत्र: मैं सब कुछ नहीं, सिर्फ सच को उठाता हूं।
गुप्त संदेश: प्रकृति के बीच कुछ समय बिताओ प्रेम पास है।
लकी दिशा: दक्षिण-पश्चिम
भाग्य रंग: नीला
लव टिप: नाराज़गी को शब्दों में न सही, मुस्कान में ज़रूर जाहिर करें।
गुड लक उपाय: भोजन करने से पहले पहली रोटी गाय को खिलाएं। 

कुंभ (Aquarius)
मुख्य टैरो कार्ड:
The Star
ऊर्जा: आशा, चमत्कार, आत्मिक चमक
संदेश: इस महीने ब्रह्मांड तुम्हारी सुन रहा है, अगर तुमने कोई विश मांगी थी, तो उसका बीज जुलाई में रोपित हो सकता है। संबंधों में हिलिंग संभव है।
आत्मिक मंत्र: मेरी आशा मेरे भविष्य को आकार देती है।
गुप्त संदेश: आत्म-नियंत्रण से आज बड़ी जीत संभव है।
लकी दिशा: उत्तर-पश्चिम
भाग्य रंग: सफेद
लव टिप: वर्चुअल बातचीत भी असली रिश्तों की शुरुआत बन सकती है।
गुड लक उपाय: घर में देवी-देवताओं के चित्र लगाएं।

मीन (Pisces)
मुख्य टैरो कार्ड:
Seven of Cups
ऊर्जा: भ्रम, विकल्प, कल्पनाएं
संदेश: जुलाई में तुम्हारे सामने बहुत सारे विकल्प आएंगे। हर कोई अच्छा दिखेगा लेकिन सब सच्चे नहीं होंगे। चाहे वह रिश्ता हो या अवसर दिल और आंख दोनों खोलकर देखना।
आत्मिक मंत्र: मैं मोह से नहीं, सच्चाई से चयन करता हूं।
गुप्त संदेश: जहां जल और अग्नि मिलें, वहीं प्रेम खिला करता है।
लकी दिशा: पूर्व
भाग्य रंग: लाल
लव टिप: खुद से प्यार करना, सच्चे रिश्ते की शुरुआत है।
गुड लक उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!