Tarot Card Rashifal (12th November, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 12 Nov, 2022 06:25 AM

tarot rashifal

मेष- आज का दिन कुछ खास रहने वाला है, सारी परेशानियां दूर होंगी। जमींन-जायदाद को लेकर कोई बड़ी डील पक्की होगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन कुछ खास रहने वाला है, सारी परेशानियां दूर होंगी। जमींन-जायदाद को लेकर कोई बड़ी डील पक्की होगी। घर-परिवार में सभी आपकी बात का मान रखेंगे। छोटे बच्चे मौज-मस्ती करते नजर आएंगे। पेट में गड़बड़ी जैसी समस्या हो सकती है।

वृष- आज किसी राजनीतिक कार्य के पूरा होने से आपकी साख चारों ओर फैलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी के साथ अपनी सीक्रेट बात करने से बचें। जीवनसाथी की तरफ से कोई खास तोहफा मिलेगा। गला खराब होने जैसे दिक्कत रहेगी। 

मिथुन- आज नौकरी कर रहे लोग अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने का प्रयास करेंगे, सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। विद्यार्थी अपने भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। 

कर्क- आज व्यवसाय में अचानक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता फूले नहीं समाएगी। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में कोई नई योजना बनाएंगे, जो सबको बहुत पसंद आएगी। परिवार वालों के साथ बज़ार में शोपिंग के लिए जा सकते हैं। पीठ दर्द की समस्या तंग करेगी। 

सिंह- आज संबंधों में चल रहा मन-मुटाव दूर होगा। कानून से जुड़े कोई भी काम को नज़रअंदाज न करें, समस्या बढ़ सकती है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी प्रॉब्लम की वजह से मन में नकारात्मक विचार आएंगे। 

कन्या- आज ऑफिस से समय निकाल कर अपने पुराने दोस्तों से मिलने जाएंगे, यादें ताज़ा होंगी। बिना मांगे सलाह देना परेशानी का कारण बन सकता है। युवाओं को पुरानी गलती का अहसास होगा और आगे भविष्य के लिए मेहनत करेंगे। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इधर-उधर की बातों में बड़े लक्ष्यों के ऊपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देंगे। माता-पिता से अपनी मन की बात करेंगे। घर के बुजुर्गो को तली-भुनी चीजों से दूर रखें वरना सेहत बिगड़ सकती है। 

वृश्चिक- आज पुरानी  बातों को भुलाकर आगे के भविष्य के लिए मेहनत करेंगे। बेकार की चिंता छोड़कर काम करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। परिवार मे शांति बनी रहेगी। 

धनु- आज घर में अच्छे कार्यों की योजना बनेगी। पिछले कुछ दिनों से चल रहा तनाव दूर होगा। किसी की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। विद्यार्थी को उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। घुटनों से संबंधित तकलीफ को अनदेखा न करें।

मकर- आज भाग्य आपका साथ देगा, महत्वपूर्ण लक्ष्य बिना किसी रुकावट के सफल होंगे। सरकारी काम कर रहे लोगों के कुछ काम अटक सकते हैं, किसी की सहायता की आवश्यता पड़ेगी। अविवाहितों के लिए शादी का रिश्ता आएगा जिसे पाकर मन प्रसन्न रहेगा। 

कुम्भ- आज किसी फंक्शन में बड़े लोगों से मिलना-जुलना होगा, संपर्क बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में की गई ईमानदारी आपको आगे तक लेकर जाएगी। रिश्तेदारों के साथ लेन-देन के मामले में ग़लतफहमी हो सकती है। किसी चिंता की वजह बी.पी हाई हो सकता है।

मीन: आज आसानी से सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। अपने आदर व सम्मान की लड़ाई खुद लड़नी होगी। यात्रा पर जाने की इच्छा पूरी होने की संभावना है। कोई करीबी शत्रु हो सकता है। पारिवारिक मामलों में चुप रहने से काम नहीं चलेगा।

PunjabKesari kundli

 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!