आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 05 Jul, 2024 07:30 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत चतुर और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अक्सर अपने जीवन में हर परिस्थिति का सामना अपनी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत चतुर और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अक्सर अपने जीवन में हर परिस्थिति का सामना अपनी बुद्धि-कौशल के बल पर ही करते हैं। इन लोगों में अद्भुत वाकपटुता देखने को मिलती है। ये लोग अपने शब्दों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अद्भुत शब्दों के चयन करने के साथ अपने पक्ष को दूसरे के सामने रखते हैं, जिससे कि वह इनकी बात से सहमति रखें। अपने इस परिश्रम में ये लोग अक्सर कामयाब भी होते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा भी अच्छी रहती है। ये लोग प्रायः विभिन्न विषयों में रूचि रखते हैं। ये लोग पढ़ाई के साथ-साथ रचना और कला के क्षेत्र में भी अच्छे होते हैं। अक्सर मूलांक 5 वाले जातक विविध क्षेत्रों का ज्ञान रखते हैं परन्तु बहुत बार अपनी इस आदत के कारण किसी एक क्षेत्र में निपुणता पाने में चूक जाते हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और चंचल होते हैं। ये लोग ज्यादा देर उदास नहीं रह सकते। मूलांक 5 वाले जातक बहुत जल्दी दूसरों को अपना मित्र बना लेते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी अक्सर सुखमय होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए भावनात्मक स्तर पर थोड़ा ज्यादा सक्रिय रहेगा। इस साल नकदी धन अधिक खर्च होगा। अपने मन की बात दूसरों के साथ साझा करना चाहेंगे लेकिन अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। जुलाई के महीने का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। अपने जोश को एक सही मार्गदर्शन के साथ अपनी ताकत की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा, मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी जिसे बखूबी पूरा करने में सक्षम रहेंगे। सितंबर के महीने में भावनात्मक स्तर पर फैसला लेने की कोशिश करेंगे। अक्टूबर के महीने का समय उद्योग और कॉमर्स ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में आधुनिक तकनीक को सीखने का मन बना सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। किसी कार्य को जल्दी करना चाहेंगे।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। मेधावी प्राप्त होने की योग बनते हैं। फरवरी के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। मार्च के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलने की संभावनाएं बनती हैं। अप्रैल के महीने का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। निजी जीवन पर पैसा निवेश करेंगे। मई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने का समय भी थोड़ा धीमी गति वाला रहेगा। कुछ खर्चों को टालने की कोशिश करेंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथा संभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। रात को साबूत हरी मूंग की दाल भिगोकर पक्षियों को सुबह पानी समेत डालें। कोई झूठी गवाही न दें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। पिता के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई गैर सरकारी काम न करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई खराब घड़ी घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!