Tulsi vastu: ये है परिवार में सुख-समृद्धि और धन लाने का मंत्र

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Jul, 2023 07:29 AM

tulsi vastu

हिंदू मान्यताओं के अनुसार हर घर के बाहर तुलसी का पौधा होना अनिवार्य बताया गया है। प्रतिदिन तुलसी की पूजा करना और पौधे में जल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holy Basil Benefits: हिंदू मान्यताओं के अनुसार हर घर के बाहर तुलसी का पौधा होना अनिवार्य बताया गया है। प्रतिदिन तुलसी की पूजा करना और पौधे में जल अर्पित करना प्राचीन कालीन परंपरा है। तुलसी की पूजा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, धन की कोई कमी नहीं होती। इसके पीछे धार्मिक कारण है। तुलसी में व्यक्ति के सभी पापों का नाश करने की शक्ति होती है, इसकी पूजा से आत्म शांति प्राप्त होती है। तुलसी को लक्ष्मी का ही स्वरूप माना गया है। विधि-विधान से इसकी पूजा करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और इनकी कृपा स्वरूप हमारे घर में कभी धन की कमी नहीं होती। अगर कोई जातक तुलसी की माला से किसी भी लक्ष्मी मंत्र का यथाशक्ति 1 से 11 माला प्रतिदिन जप करे तो धन की प्राप्ति होने लगती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

PunjabKesari Tulsi vastu

Laxmi Mantra लक्ष्मी मंत्र- ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः

तुलसी पूजनीय होने के साथ ही भगवान विष्णु की प्रिय मानी जाती है। वहीं वास्तु के हिसाब से तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के साथ सुख-समृद्धि और शांति लाता है। आपने सुना होगा कि तुलसी दो तरह की होती है। पहली रामा तुलसी और दूसरी श्यामा तुलसी। जानिए वास्तु के हिसाब से कौन सी तुलसी घर लगाना माना जाता है सबसे शुभ। वास्तु के अनुसार रामा और श्यामा दोनों ही तुलसी का अपना-अपना महत्व है। आप इन दोनों में से किसी एक को ही घर में रखें।

PunjabKesari Tulsi vastu

हरी पत्तियों वाली तुलसी को रामा तुलसी कहा जाता है। इसे श्री तुलसी, भाग्यशाली तुलसी या उज्ज्वल तुलसी भी कहा जाता है। खासियत है कि इसकी पत्तियों का स्वाद अन्य तुलसी की तुलना में मीठा होगा। इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। इसके साथ ही इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

वहीं गहरे हरे या बैंगनी रंग की पत्तियों और बैंगनी तने वाली तुलसी को श्यामा तुलसी कहा जाता है। इसे गहरी तुलसी या कृष्ण-तुलसी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह भगवान कृष्ण को समर्पित है। यह तुलसी आयुर्वेद में अच्छी मानी जाती है।

Method of tulsi worship तुलसी पूजा की विधि: तुलसी पूजा के लिए घी दीपक, धूप, सिंदूर, चंदन, नैवेद्य और पुष्प अर्पित किए जाते हैं।

Eight names of tulsi तुलसी के आठ नाम : धर्म शास्त्रों के अनुसार तुलसी के आठ नाम बताए गए हैं- वृंदा, वृंदावनी, विश्व पूजिता, विश्व पावनी, पुष्पसारा, नन्दिनी, तुलसी और कृष्ण जीवनी।

Tulsi is a medicine तुलसी एक औषधि : ऐसा माना जाता है कि तुलसी पूजा से हमारे घर पर दैवीय कृपा बनी रहती है। तुलसी एक औषधि भी है। जिस घर में तुलसी होती है वहां बीमारियां फैलाने वाले कई कीटाणु स्वत: ही नष्ट हो जाते हैं। तुलसी घर के सदस्यों की बीमारियों से रक्षा करती है और इसके नियमित सेवन से हमारे शरीर के कई रोग दूर होते हैं।

PunjabKesari Tulsi vastu

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!