Vaishakh Purnima 2026 : वैशाख पूर्णिमा पर इस आरती से करें श्री हरि और मां लक्ष्मी की पूजा, खुलेंगे सौभाग्य के द्वार

Edited By Updated: 01 May, 2026 10:51 AM

vaishakh purnima 2026

सनातन धर्म में वैसाख पूर्णिमा का बहुत खास महत्व है। वैशाख माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है।  इस बार वैसाख पूर्णिमा 1 मई, 2026 यानी आज के दिन मनाई जा रही है।

Vaishakh Purnima 2026 : सनातन धर्म में वैसाख पूर्णिमा का बहुत खास महत्व है। वैशाख माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है।  इस बार वैसाख पूर्णिमा 1 मई, 2026 यानी आज के दिन मनाई जा रही है। वैसाख पूर्णिमा का माह विष्णु जी को बहुत प्रिय है। माना जाता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से पूजा-पाठ, पवित्र नदि में स्नान और कुछ वस्तुओं का दान करने से जीवन में सुख-शांति बढ़ती हैं और जीवन में आने वाली परेशानी से छुटकारा मिलता है। इस दिन पूजा के साथ विष्णु जी और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप और आरती करते हैं, तो मन की हरमनोकामना पूरी होती है। तो आइए जानते हैं माता लक्ष्मी और विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए कौन सी आरती पढ़नी चाहिए। 

।।भगवान विष्णु की आरती।।
ॐ जय जगदीश हरे आरती

ॐ जय जगदीश हरे...

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।

भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥

ॐ जय जगदीश हरे...

जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का।

स्वामी दुःख विनसे मन का।

सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥

ॐ जय जगदीश हरे...

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं मैं किसकी।

स्वामी शरण गहूं मैं किसकी।

तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥

ॐ जय जगदीश हरे...

तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी।

स्वामी तुम अन्तर्यामी।

पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥

ॐ जय जगदीश हरे...

तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता।

स्वामी तुम पालन-कर्ता।

मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥

ॐ जय जगदीश हरे...

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।

स्वामी सबके प्राणपति।

किस विधि मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमति॥

ॐ जय जगदीश हरे...

दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।

स्वामी तुम ठाकुर मेरे।

अपने हाथ उठा‌ओ, द्वार पड़ा तेरे॥

ॐ जय जगदीश हरे...

विषय-विकार मिटा‌ओ, पाप हरो देवा।

स्वामी पाप हरो देवा।

श्रद्धा-भक्ति बढ़ा‌ओ, संतन की सेवा॥

ॐ जय जगदीश हरे...

श्री जगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे।

स्वामी जो कोई नर गावे।

कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे॥

ॐ जय जगदीश हरे...

।।आरती श्री लक्ष्मी जी।।
ॐ जय लक्ष्मी माता,मैया जय लक्ष्मी माता।

तुमको निशिदिन सेवत,हरि विष्णु विधाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी,तुम ही जग-माता।

सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत,नारद ऋषि गाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

दुर्गा रुप निरंजनी,सुख सम्पत्ति दाता।

जो कोई तुमको ध्यावत,ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।

कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

जिस घर में तुम रहतीं,सब सद्गुण आता।

सब सम्भव हो जाता,मन नहीं घबराता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम बिन यज्ञ न होते,वस्त्र न कोई पाता।

खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर,क्षीरोदधि-जाता।

रत्न चतुर्दश तुम बिन,कोई नहीं पाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

महालक्ष्मी जी की आरती,जो कोई जन गाता।

उर आनन्द समाता,पाप उतर जाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!