Vastu Tips: घर की किचन में रोजाना करें ये एक काम, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Edited By Updated: 23 Feb, 2024 06:55 AM

vastu tips

घर के सदस्यों को अगर रोग मुक्त रहना है तो उन्हें किचन से जुड़े वास्तु नियमों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। जिस तरह का किचन का माहौल होता

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips:  घर के सदस्यों को अगर रोग मुक्त रहना है तो उन्हें किचन से जुड़े वास्तु नियमों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। जिस तरह का किचन का माहौल होता है वैसे ही खाने का असर सेहत पर देखने को मिलता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में कुछ छोटे-छोटे उपाय करने से आपका जीवन खुशहाल हो जाता है। आज बात करेंगे कपूर के बारे में। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए ये कपूर बेहद ही फायदेमंद और खास साबित होता है। इसके द्वारा किए गए उपाय आपके जीवन से वास्तु दोष दूर करने का काम करते हैं। आज ऐसे ही कुछ उपाय के बारे में बात करेंगे, जिन्हें आजमाने से वास्तु दोष के साथ-साथ आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। तो चलिए जानते हैं वो कुछ खास उपाय।

PunjabKesari Vastu Tips

वैसे तो आमतौर पर कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए किया जाता है लेकिन अगर इसे किचन में जलाया जाए तो वहां का वातावरण बेहद ही शुद्ध हो जाता है। कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा घर में सुख-समृद्धि को बुलाने का काम करता है।

यदि आप रसोई घर में रोज कपूर जलाते हैं वो ऐसा करने से खाना बनाने का मन काफी शांत और शुद्ध हो जाता है। इसका प्रभाव बनने वाले खाने पर भी पड़ता है।

PunjabKesari Vastu Tips

Camphor purifies the energy of the kitchen किचन की ऊर्जा को शुद्ध करता है कपूर  
घर को वास्तु दोष को मुक्त रखना चाहते हो तो सबसे पहले घर का माहौल सकारात्मक होना चाहिए। किचन को घर का सबसे खास और महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है।

अगर आप रोज रसोई में कपूर जलाते हैं तो आपका और आपके घर के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहद ही सही रहता है।

PunjabKesari Vastu Tips

Camphor balances the five elements पांच तत्वों को संतुलित करता है कपूर
जिस घर में पांचों तत्वों का संतुलन बना रहा है वहां पर कभी भी वास्तु दोष उत्पन्न नहीं होता। पांच तत्वों में पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और अंतरिक्ष  का विशेष महत्व है। ऐसे में इन्हें नियंत्रण में रखने के लिए शाम को रोजाना कपूर जलाने की सलाह दी जाती है।

PunjabKesari Vastu Tips

Spiritual benefits of burning camphor कपूर जलाने के आध्यात्मिक लाभ
इसके अलावा आपको बता दें कि यदि आप किचन में कपूर जलाते हैं तो इसके आपको काफी फायदे देखने को मिलेगा। कहते हैं कि इससे निकलने वाला धुआं बेहद ही खास होता है। खाना बनाते समय इसे जलाया जाए तो व्यक्ति का मन काफी शांत रहता है और खाने के स्वाद में भी इजाफा होता है।

PunjabKesari Vastu Tips

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!