Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Oct, 2025 04:13 PM

Vastu Tips for Diwali 2025: दिवाली हिंदू धर्म का सबसे शुभ और समृद्धि देने वाला पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा से घर में धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली से पहले घर में कुछ विशेष...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips for Diwali 2025: दिवाली हिंदू धर्म का सबसे शुभ और समृद्धि देने वाला पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा से घर में धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली से पहले घर में कुछ विशेष वस्तुएं लाना शुभ माना गया है। ये वस्तुएं न केवल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती हैं बल्कि मां लक्ष्मी के आगमन के लिए मार्ग भी प्रशस्त करती हैं। दिवाली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि यह ऊर्जा परिवर्तन और समृद्धि के स्वागत का भी प्रतीक है। अगर आप इन वास्तु वस्तुओं को समय पर घर लाते हैं, तो मां लक्ष्मी की कृपा और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में स्थायी रूप से निवास करेगी और कभी नहीं होगी बरकत की कमी।
शुद्ध घी और रुई के दीपक
वास्तु शास्त्र कहता है कि दिवाली से पहले घर में गाय का घी और रुई के दीपक अवश्य लाने चाहिए। गाय का घी वातावरण को शुद्ध करता है और नकारात्मक शक्तियों को दूर भगाता है। दीपक जलाने से घर में प्रकाश और सकारात्मकता का संचार होता है।

तुलसी का पौधा
तुलसी माता को लक्ष्मी का रूप माना गया है। दिवाली से पहले तुलसी का नया पौधा लाकर उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। यह धन वृद्धि और शुद्ध वायु दोनों का स्रोत है।
गोमती चक्र और कौड़ी
वास्तु और पुराणों के अनुसार, दिवाली पर गोमती चक्र और कौड़ी घर में लाना अत्यंत शुभ माना गया है। इन्हें तिजोरी या पूजा स्थल पर रखने से धन लाभ और व्यापार में उन्नति होती है।

मिट्टी या चांदी का कलश
कलश को पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। दिवाली से पहले मिट्टी, तांबे या चांदी का कलश घर में लाने से जल तत्व संतुलित रहता है और घर में शांति बनी रहती है।

नए झाड़ू और नमक
वास्तु के अनुसार, पुराना झाड़ू दरिद्रता का प्रतीक होता है। दिवाली से पहले नया झाड़ू लाकर पुराने को त्याग देना चाहिए। साथ ही समुद्री नमक घर में लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
धनत्रयोदशी पर सोना या चांदी
धनतेरस के दिन सोना, चांदी या पीतल का बर्तन खरीदना अत्यंत शुभ होता है। यह धन आकर्षण का प्रतीक है और घर की वित्तीय स्थिति को मजबूत करता है।
