Vastu Tips: मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, बस घर में रख लें ये 5 चीजें

Edited By Updated: 29 Nov, 2025 03:42 PM

vastu tips for wealth

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की प्रत्येक दिशा का अपना विशेष महत्व बताया गया है और सही वस्तुएं सही स्थान पर रखने से घर में धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कई गुना बढ़ जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भी कुछ खास दिशाओं में कुछ...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की प्रत्येक दिशा का अपना विशेष महत्व बताया गया है और सही वस्तुएं सही स्थान पर रखने से घर में धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कई गुना बढ़ जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भी कुछ खास दिशाओं में कुछ विशेष चीजें रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि यदि इन वस्तुओं को वास्तु के अनुसार उचित दिशा में स्थापित किया जाए, तो न केवल घर में धन की वृद्धि होती है, बल्कि कार्यों में सफलता, सौभाग्य और स्थिरता भी प्राप्त होती है। ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन में अपार सफलता और मां लक्ष्मी की निरंतर कृपा पाना चाहते हैं, तो घर की एक खास दिशाओं में ये पांच चीजें अवश्य रखें। माना जाता है कि इन वस्तुओं को रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा घर और परिवार पर बनी रहती है। 

पानी से भरा कलश
वास्तु के अनुसार कलश को प्राचीन काल से ही शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। माना जाता है कि यदि घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व क्षेत्र में पानी से भरा कलश रखा जाए, तो यह जल तत्व को संतुलित करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। इससे मानसिक शांति, निर्णय क्षमता और आर्थिक मजबूती में भी सुधार होता है। कई लोग कलश में चंदन, लौंग या फूल डालते हैं, जिससे इसकी ऊर्जा और अधिक पवित्र और प्रभावी मानी जाती है।

पीतल या तांबे की घंटी
घर के मंदिर में पीतल या तांबे की घंटी लगाना और पूजा के समय उसे बजाना अत्यंत शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, घंटी की ध्वनि सकारात्मक ऊर्जा को जागृत करती है और नकारात्मक प्रभावों को दूर करती है। पूजा स्थान में घंटी को उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में रखना सबसे उचित माना जाता है, क्योंकि ये दिशाएं शुभ ऊर्जा को आकर्षित कर घर में शांति और समृद्धि बढ़ती हैं।

तुलसी का पौधा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। कहते हैं कि अगर तुलसी के पौधे को घर के आंगन या उत्तर पूर्व दिशा में लगाया जाए तो इससे घर का माहौल शुद्ध रहता है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ता है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी की पौधे की रोज़ाना पूजा होती है, उस घर में सदा प्रेम, सुख समृद्धि बनी रहती है साथ ही मानसिक शांति की भी प्राप्ति होती है।

शंख
शंख को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का पवित्र चिन्ह माना जाता है इसलिए इसे घर में रखना सौभाग्य और समृद्धि का कारक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, शंख घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और आर्थिक प्रगति के अवसरों को आकर्षित करता है। ऐसे में पूजा स्थान में शंख को उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में रखना सबसे शुभ माना जाता है। इसे विष्णु जी या लक्ष्मी जी की प्रतिमा के दाहिनी ओर स्थापित करना उत्तम माना गया है।

स्वस्तिक
वास्तु शास्त्र में स्वस्तिक को अत्यंत शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इसे घर के मुख्य प्रवेश द्वार या पूजा स्थान पर अंकित करने से वातावरण में सकारात्मकता और सौभाग्य बढ़ता है। उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण तथा उत्तर दिशा स्वास्तिक बनाने के लिए सबसे अनुकूल मानी जाती हैं क्योंकि ये दिशाएं शुभ ऊर्जा को आकर्षित करती हैं।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!