Weekly numerology (6th-12th november): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Nov, 2023 08:22 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम थोड़े मिले-जुले रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम थोड़े मिले-जुले रहेंगे। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। यात्राओं के योग बनते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बुधवार का दिन आलस्य से भरा रहेगा, जिस कारण काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में विचार कर सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं।
उपाय:- गाय का घी मंदिर में दान करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम थोड़े मंदे रहेंगे। जीवन साथी के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। यात्राओं के दौरान वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। बृहस्पतिवार का दिन हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। शुक्रवार के दिन पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। सप्ताह के अंत का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। यथा संभव चांदी के पात्र में जल पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय सामान्य रहेगा। घर-परिवार और व्यावसायिक दोनों जीवन के मध्य एक संतुलन बना पाने में सफल रहेंगे। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। थोड़ी मेहनत अधिक करनी होगी परंतु परिणाम अच्छे मिलेंगे। बृहस्पतिवार के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर उचित परिणाम प्राप्त करें। शुक्रवार के दिन सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में व्यापार में तरक्की होने के योग बनते हैं। 
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। केले का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। किसी भी प्रकार की कला से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। यात्राओं से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले भी आपके लिए सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह के मध्य में बेकार के लड़ाई- झगड़े से दूर रहें। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सरकारी काम में अभी निवेश न करें। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी को अपशब्द न कहें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय :- सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। गुड़ का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। निजी जीवन में मिठास बढ़ेगी। मां-बेटी के संबंध भी अच्छे होंगे। कुछ अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। अपने नीरस स्वभाव के कारण संबंधों को खराब न करें। अपने क्रोध पर काबू रखें। घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी नए काम की शुरुआत के कारण व्यस्त रहेंगे। सप्ताह के अंत का समय अच्छा रहेगा। कामकाज के आयाम बढ़ेंगे।
उपाय:- जल का अपव्यय न करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। अपने स्वयं के रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। यात्राओं के योग बनते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले भी आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे। सप्ताह के मध्य में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। शुक्रवार के दिन किसी नए काम के कारण व्यस्त रहेंगे। किसी जरूरत में नकदी धन खर्च होगा। हालांकि रविवार का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। आपका मन निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। मंगलवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं। किसी गुप्त विद्या को सीखने का भी मन बना सकते हैं। लोहे का औजार इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। बृहस्पतिवार के दिन छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। खेलकूद से जुड़े हुए लोग सावधानी बरतें। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।
उपाय:- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मिठास बढ़ेगी। कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। सेहत का ख्याल रखें। पैरों के दर्द की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी रुके हुए काम को गति मिलेगी। हालांकि बृहस्पतिवार के दिन अपने क्रोध और उतावलेपन पर काबू रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। कार्य की अधिकता होने के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अनिद्रा की स्थिति भी उत्पन्न होने की संभावना बनती है। परंतु आपकी मेहनत के उचित परिणाम अवश्य मिलेंगे।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। यात्राएं करते हुए सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में न फंसे। हालांकि बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खेलकूद से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। रविवार के दिन प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं।
उपाय:- सूर्य भगवान को जल दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!