Weekly numerology (1st-7th april): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Apr, 2024 07:36 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने का विचार बना सकते हैं। हालांकि कुछ अड़चनों और रूकावटों का सामना करना पड़ेगा परंतु धैर्य के साथ काम लेने पर सफलता हासिल करेंगे। बच्चों के लिए भी सप्ताह के मध्य तक का समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। बृहस्पतिवार के दिन कोई अनैतिक काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत का समय निजी जीवन के इर्द-गिर्द व्यस्त रहेगा। रविवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं।
उपाय:- खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक काम करने से बचें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों को सप्ताह की शुरुआत के परिणाम अच्छे प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी उच्च अधिकारी के साथ से अपने काम को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे और प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। पदोन्नति के योग भी बनते हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं परंतु मन किसी चिंता में घिरा रहेगा।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी निवेश में बुधवार के दिन लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के मध्य में सेहत का ख्याल रखें। सांस से संबंधित तकलीफ हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर विदेशी तकनीक को अपनाने की कोशिश करेंगे। हालांकि सप्ताह के अंत का समय मिला-जुला रहेगा। निजी और व्यावसायिक जीवन के मध्य संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। रविवार के दिन किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय:- सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत में कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ किसी मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। भावनाओं में आकर किसी को वायदा न करें अन्यथा लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों को भी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। यात्राओं से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय :- शनि चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन व्रत करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। आर्थिक स्थिति के नजरिए से भी समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। बृहस्पतिवार के दिन काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रविवार के दिन मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। संतान पक्ष संबंधी किसी मामले को लेकर समय थोड़ा अहम रहेगा।
उपाय:-छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदि रहेगी। व्यावसायिक स्तर पर ज्यादा व्यस्त रहेंगे। कामकाज की अधिकता के कारण मन थोड़ा असंतुलित रहेगा। घर-परिवार में भी माता-पिता के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा है। शुक्रवार के दिन सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भी सफलता मिलने के योग बनते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है।
उपाय:- वस्त्रों का दान न करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कोई सरकारी काम पूरा होने की संभावनाएं बनती है। नकदी धन अधिक खर्च होगा। मां के साथ किसी प्रकार का वैचारिक मतभेद हो सकता है। हालांकि बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बना सकते हैं। गुरुवार के दिन विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत का समय वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। वाहन खरीदने के भी योग बनते हैं।
उपाय:- घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े मंदि रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम की जिम्मेदारी के चलते व्यस्त रहेंगे। किसी नए काम में निवेश करने की योजना भी बना सकते हैं। हालांकि कोई बहुत बड़ा और अहम फैसला सोच-समझ कर लें। मंगलवार का दिन मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। हालांकि बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। गुरुवार के दिन भी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। सप्ताह के अंत का समय निजी जीवन की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं।
उपाय:- घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। आपके रोजगार में इजाफा होने की संभावनाएं बनती है। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन अहंकार में आकर चीजों को अपने विरुद्ध न करें। गुरुवार का दिन भी थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। यात्राओं के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी।
उपाय:- आलस्य को त्याग कर व्यायाम करें। सेहत का ख्याल रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!