King Khan से Ranveer Singh तक, अनंत अंबानी के बर्थडे बैश में स्टार पहुंचे जामनगर

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 01:06 PM

anant ambani birthday

Mumbai : बॉलीवुड स्टार Ranveer Singh इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के हिट होने के बाद वह हाल ही में Nita Ambani के Nita Mukesh Ambani Cultural Centre की तीसरी सालगिरह के कार्यक्रम में नजर आए थे।

Mumbai : बॉलीवुड स्टार Ranveer Singh इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के हिट होने के बाद वह हाल ही में Nita Ambani के Nita Mukesh Ambani Cultural Centre की तीसरी सालगिरह के कार्यक्रम में नजर आए थे। अब वह Anant Ambani के जन्मदिन के खास जश्न में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंच चुके हैं। 10 अप्रैल को अनंत अपना 31वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, जिसे उनके परिवार द्वारा बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है।

Anant Ambani Birthday

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रणवीर का स्टाइलिश लेकिन आरामदायक अंदाज देखने को मिला। उन्होंने ओवरसाइज सफेद शर्ट और ढीली काली पैंट पहनी हुई थी, साथ ही सनग्लासेस और पीछे सेट किए बालों ने उनके लुक को और कूल बना दिया। एयरपोर्ट पर उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी का अभिवादन किया और फिर सीधे इवेंट की ओर रवाना हो गए।

Anant Ambani Birthday

वहीं, बॉलीवुड के किंग Shah Rukh Khan भी इस खास मौके पर अपने परिवार के साथ जामनगर पहुंचे। उनके साथ Gauri Khan और बेटे AbRam Khan नजर आए। शाहरुख ने सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक अपनाते हुए सफेद टी-शर्ट और काली पैंट पहनी थी, साथ ही गर्मी से बचने के लिए उन्होंने सिर पर काला बंधाना भी बांधा हुआ था। एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी और पैपराजी को दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया। इस दौरान अबराम अपने प्यारे पालतू डॉग के साथ दिखाई दिए।

अनंत अंबानी के इस ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन में कई और सितारों के शामिल होने की खबर है। Ananya Panday, Shanaya Kapoor, Agastya Nanda और Boney Kapoor जैसे सेलेब्स भी जामनगर के लिए रवाना होते देखे गए हैं। माना जा रहा है कि यह पार्टी और भी बड़े सितारों की मौजूदगी से खास बनने वाली है।

Anant Ambani Birthday

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!