TV Industry को लगा बड़ा झटका, पति के साथ विवाद के बाद Actress Subhashini ने की आत्महत्या

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 01:33 PM

subashini suicide

Subashini Suicide : TV Industry से एक दुखद खबर सामने आई है। सन टीवी के लोकप्रिय शो Kayal में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस Subhashini ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उनकी अचानक मौत से परिवार, फैंस और पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Subashini Suicide : TV Industry से एक दुखद खबर सामने आई है। सन टीवी के लोकप्रिय शो Kayal में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस Subhashini ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उनकी अचानक मौत से परिवार, फैंस और पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि Subhashini चेन्नई के अय्यप्पनथंगल इलाके में एक निजी अपार्टमेंट में रह रही थीं। मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली सुभाषिनी पहले बेंगलुरु में अपने पति पिप्पिन के साथ रहती थीं, लेकिन शूटिंग के चलते वह इन दिनों चेन्नई के पोरूर में ठहरी हुई थीं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले उनकी अपने पति से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच पारिवारिक मुद्दों को लेकर बहस हुई, जिसके बाद सुभाषिनी मानसिक तनाव में आ गईं। इसी के चलते उन्होंने यह कठोर कदम उठाया, ऐसी आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पति से हुई बातचीत को अहम कड़ी माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है।

Subhashini सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं और अपने काम से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एंकरिंग से की थी और कई टीवी शोज व इवेंट्स में होस्ट के तौर पर नजर आई थीं। इसके अलावा वह श्रीलंका के पर्यटन मंत्रालय से भी जुड़ी रही थीं और वहां प्रमोशनल गतिविधियों का हिस्सा थीं।

उन्होंने वसंतम टीवी और नेत्र टीवी जैसे चैनलों के साथ भी काम किया था। साथ ही, कोलंबो स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स से पढ़ाई की थी। बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!