ट्रंप सरकार का आश्चर्यजनक कदम: स्वास्थ्य कर्मियों को WHO के साथ तत्काल काम बंद करने का आदेश

Edited By Updated: 28 Jan, 2025 11:12 AM

cdc ordered to stop working with who immediately

अमेरिका के जन स्वास्थ्य अधिकारियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ तत्काल प्रभाव से काम करना बंद करने को कहा गया है। अमेरिका के...

New York: अमेरिका के जन स्वास्थ्य अधिकारियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ तत्काल प्रभाव से काम करना बंद करने को कहा गया है। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) के अधिकारी जॉन केंगसॉन्ग ने रविवार रात एजेंसी के वरिष्ठ नेताओं को एक ज्ञापन भेजा, जिसमें कहा गया है कि WHO के साथ काम करने वाले एजेंसी के सभी कर्मचारी उसके साथ सहयोग तुरंत बंद कर दें और ‘‘आगे के निर्देश की प्रतीक्षा करें।''

ये भी पढ़ेंः-अमेरिका में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर लगेगा प्रतिबंध, ट्रंप ने आर्मी बदलाव को लेकर कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर

 

विशेषज्ञों ने कहा कि अचानक उठाया गया यह कदम आश्चर्यजनक है और इससे अफ्रीका में मारबर्ग वायरस और एमपॉक्स के प्रकोप की रोकथाम और जांच के काम में बाधा आएगी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दुनिया भर के स्वास्थ्य अधिकारी अमेरिकी पशुओं में ‘बर्ड फ्लू' के प्रकोप पर नजर रख रहे हैं। ‘एसोसिएटेड प्रेस' ने केंगसॉन्ग द्वारा भेजे ज्ञापन की प्रति देखी, जिसमें कहा गया है कि काम रोकने की नीति ‘‘तकनीकी कार्य समूहों, समन्वय केंद्रों, सलाहकार बोर्ड, सहकारी समझौतों या अन्य माध्यमों से डब्ल्यूएचओ के साथ जुड़े सभी सीडीसी कर्मचारियों पर लागू होती है।''


ये भी पढ़ेंः-अब मोबाइल टावर की नहीं जरूरत, सीधे अंतरिक्ष से मिलेगा नेटवर्क ! एलन मस्क ने शुरू की बीटा टेस्टिंग
 

इसमें यह भी कहा गया है कि CDC कर्मचारियों को WHO के कार्यालयों में जाने की अनुमति नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को डब्ल्यूएचओ से अलग करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पिछले सप्ताह एक कार्यकारी आदेश जारी किया था, लेकिन यह तत्काल प्रभाव से लागू नहीं हुआ। डब्ल्यूएचओ से बाहर निकलने के लिए संसद की मंजूरी की आवश्यकता होगी और अमेरिका को चालू वित्त वर्ष के लिए अपने वित्तीय दायित्वों को पूरा करना होगा। इसके अलावा अमेरिका को एक साल पहले नोटिस भी देना होगा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!