बड़े स्तनधारी जीवों का  अस्तित्व खतरे में, चिंता में वैज्ञानिक

Edited By Tanuja,Updated: 23 Apr, 2018 06:34 PM

cow could soon be largest land mammal left due to human activity

वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में  धरती से  बड़े जीवों के विलुप्त होने पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर एेसा ही रहा तो आने वाले समय में धरती पर  गाय ही सबसे बड़ी स्तनधारी जीव रह जाएगी। अमरीका में न्यू मैक्सिको विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का कहना है कि आने...

वॉशिंगटनः वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में  धरती से  बड़े जीवों के विलुप्त होने पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर एेसा ही रहा तो आने वाले समय में धरती पर  गाय ही सबसे बड़ी स्तनधारी जीव रह जाएगी। अमरीका में न्यू मैक्सिको विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का कहना है कि आने वाले 200 वर्षों में यह स्थिति खड़ी हो सकती है।
PunjabKesari
अमरीका में न्यू मैक्सिको विश्वविद्यालय के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने देखा कि स्तनधारी जैव विविधता का नुकसान आज बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है। यह कम से कम 125,000 वर्षों तक चलने वाली लंबी अवधि की प्रवृत्ति का हिस्सा है। जर्नल साइंस में छपे अध्ययन के अनुसार बड़े आकार वाले स्तनधारी जीव मनुष्य के प्रभाव से अफ्रीका से बाहर जा सकते हैं। 

शोधकर्ताओं ने पाया कि जानवरों के शरीर के आकार घटने से प्रत्येक महाद्वीप पर सबसे बड़ी प्रजातियों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। यह अतीत और वर्तमान दोनों में मानव गतिविधि की एक बानगी है। शोधकर्ताओं ने चेताया है कि यदि भविष्य में यही प्रवृत्ति जारी रही तो आने वाले 200 वर्षों में घरेलू गाय पृथ्वी पर सबसे बड़ा स्थलीय स्तनधारी हो सकता है।

मतलब, हाथी, जिराफ और दरियाई घोड़ों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। न्यू मैक्सिको विश्वविद्यालय की फेलिसा स्मिथ ने कहा कि सबसे चौंका देने वाली बात यह थी कि 125,000 साल पहले, अफ्रीका में स्तनधारियों का औसत शरीर का आकार पहले से ही अन्य महाद्वीपों की तुलना में 50 प्रतिशत छोटा था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!