नेपाल-चीन को जोड़ने वाला पुल बाढ़ में बहा, 6 चीनी नागरिकों समेत 18 लोग लापता (Video)

Edited By Updated: 08 Jul, 2025 04:52 PM

dozens missing after floods on nepal china border

नेपाल में मानसून की बारिश की वजह से आई बाढ़ में हिमालयी देश को चीन से जोड़ने वाला मुख्य पुल सोमवार देर रात ध्वस्त हो गया। चीन में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण...

Kathmandu: नेपाल में मानसून की बारिश की वजह से आई बाढ़ में हिमालयी देश को चीन से जोड़ने वाला मुख्य पुल सोमवार देर रात ध्वस्त हो गया। चीन में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण सोमवार रात नेपाल में भोटेकोशी नदी में बाढ़ आ गई, जिसके बाद से 18 लोग लापता हैं। काठमांडू से 120 किलोमीटर उत्तर पूर्व में रसुवा जिले में स्थित मितेरी पुल सोमवार देर रात सवा तीन बजे बाढ़ में पानी के तेज बहाव की वजह से ध्वस्त हो गया।

 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छह चीनी नागरिकों सहित 18 लोग लापता हो। ‘नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी' (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने दो पुलिसकर्मियों सहित 11 लोगों को बचाया। रसुवा के मुख्य जिला अधिकारी अर्जुन पौडेल ने बताया कि बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित इलाकों में जाने की सलाह दी है।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!