'ग्लोबल साउथ को भारत के नेतृत्व पर भरोसा', नई दिल्ली में बोले Bhutan के PM शेरिंग तोब्गे

Edited By Updated: 22 Oct, 2024 08:16 PM

global south trusts india s leadership said bhutan s pm tshering tobgay

भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोब्गे का कहना है कि विश्व के सवा सौ से अधिक विकासशील देशों के समूह ग्लोबल साउथ को भारत के नेतृत्व पर भरोसा है और वह मानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष को समाप्त करवा सकते हैं।

नई दिल्लीः भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोब्गे का कहना है कि विश्व के सवा सौ से अधिक विकासशील देशों के समूह ग्लोबल साउथ को भारत के नेतृत्व पर भरोसा है और वह मानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष को समाप्त करवा सकते हैं।  

भूटानी प्रधानमंत्री ने सोमवार को यहां एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में यह बात कही। उन्होंने कहा,‘‘भारत की आबादी दुनिया में सबसे बड़ी है, इसकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। यह तीस खरब (तीन ट्रिलियन) अमेरिकी डॉलर को पार कर गया है। अगर कोविड नहीं होता तो इसे पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार करना चाहिए था।''  उन्होंने कहा,‘‘भारत में लगभग साढ़े तीन करोड़ प्रवासी लोग हैं। हर पैमाने पर, यह भारत की शताब्दी है, लेकिन आप नेतृत्व के एक पैमाने पर खड़े हैं, और उस नेतृत्व में सबका विश्वास है। न केवल भारतीय भारत के नेतृत्व पर भरोसा कर रहे हैं, बल्कि वैश्विक दक्षिण भारत के नेतृत्व पर भरोसा कर रहा है।'' 

तोब्गे ने कहा कि 'ग्लोबल साउथ' (दक्षिणी गोलार्ध के विकासशील, कम विकसित और अविकसित देश) नेतृत्व के लिए भारत की तरफ देखता है और अगर कोई ऐसा देश है, जो आज के दौर की समस्याओं को सुलझा सकता है, तो वह भारत है। उन्होंने कहा, "चाहे आर्थिक समस्याएं ही क्यों न हों, दुनिया भारत को एक बाजार के रूप में देखती है...कोविड-19 महामारी के दौरान... दुनिया ने टीकों और दवाओं केलिए भारत की ओर देखा, यहां तक ​​कि रूस और यूक्रेन ने भी, मुझे यकीन है कि अगर कोई व्यक्ति इसे सुलझा सकता है, तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं।"

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!