इस देश में स्कूल की छात्राओं को बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे लाखों रुपए, आदेश जारी

Edited By Updated: 05 Jul, 2025 07:23 PM

now school and college girls will get money for giving birth to children

रूस में तेजी से घटती जनसंख्या को लेकर सरकार की चिंता बढ़ गई है। इसी के चलते रूस ने एक नई और विवादास्पद नीति लागू की है, जिसके तहत स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली वयस्क लड़कियों को बच्चे को जन्म देने और उसका पालन-पोषण करने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है।

नेशनल डेस्क: रूस में तेजी से घटती जनसंख्या को लेकर सरकार की चिंता बढ़ गई है। इसी के चलते रूस ने एक नई और विवादास्पद नीति लागू की है, जिसके तहत स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली वयस्क लड़कियों को बच्चे को जन्म देने और उसका पालन-पोषण करने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। इस योजना के तहत हर लड़की को 1,00,000 रूबल (करीब ₹90,000) से ज्यादा की राशि दी जा रही है।

रूस के कुछ हिस्सों में शुरू हुई योजना

यह योजना फिलहाल रूस के कुछ चुने हुए क्षेत्रों में शुरू की गई है। यह देश की नई जनसंख्या नीति का हिस्सा है, जिसे मार्च 2025 में पूरी तरह लागू किया जाना है। फिलहाल यह स्कीम केवल वयस्क लड़कियों (18 साल से ऊपर) पर ही लागू की जा रही है।

‘प्रोनेटालिज्म’ नीति के तहत मिल रहा प्रोत्साहन

रूस सरकार ‘प्रोनेटालिज्म’ नीति पर काम कर रही है, जिसका मकसद जन्म दर को बढ़ावा देना है। इसके तहत मातृत्व लाभ और बच्चों के जन्म पर नकद भुगतान जैसे आर्थिक प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं।

क्या कहती है रूस की जन्म दर?

साल 2023 में रूस में प्रति महिला औसतन 1.41 बच्चे पैदा हो रहे थे, जबकि जनसंख्या को स्थिर बनाए रखने के लिए यह दर कम से कम 2.05 होनी चाहिए। यह गिरावट सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

नीति पर बंटा जनमत

रूसी जनमत अनुसंधान केंद्र के सर्वे के अनुसार, देश के 43% लोग इस योजना का समर्थन करते हैं, जबकि 40% इसका विरोध कर रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि किशोरियों को स्कूल में रहते हुए गर्भवती होने के लिए प्रोत्साहित करना नैतिक और सामाजिक रूप से गलत है।

जनसंख्या घटने की और भी वजहें

रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से भी जनसंख्या पर असर पड़ा है। एक अनुमान के मुताबिक, युद्ध में करीब 2.5 लाख रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। इसके अलावा लाखों की संख्या में पढ़े-लिखे और सक्षम रूसी नागरिक विदेशों में पलायन कर गए हैं।

2050 तक वैश्विक समस्या बन सकती है कम जन्म दर

विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2050 तक दुनिया के तीन-चौथाई देशों में प्रजनन दर इतनी कम हो जाएगी कि वे अपनी जनसंख्या को बनाए नहीं रख सकेंगे।

रूस ही नहीं, कई देश अपना रहे ऐसी योजनाएं

  • हंगरी: तीन या उससे अधिक बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को टैक्स में छूट दी जाती है।
  • पोलैंड: दो या ज्यादा बच्चों वाले परिवारों को प्रति बच्चा हर महीने 500 ज्लॉटी दिए जाते हैं।
  • अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने प्रस्ताव रखा था कि बच्चा पैदा करने पर महिलाओं को 5,000 डॉलर दिए जाएं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!