अमेरिका के डेट्रॉयट में गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी और एक संदिग्ध की मौत

Edited By Updated: 07 Jul, 2022 10:54 AM

police officer and suspect both killed in detroit shooting

अमेरिका के डेट्रॉयट में बुधवार को एक पुलिस अधिकारी और एक बंदूकधारी व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। डेट्रॉयट के पुलिस प्रमुख...

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के डेट्रॉयट में बुधवार को एक पुलिस अधिकारी और एक बंदूकधारी व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। डेट्रॉयट के पुलिस प्रमुख जेम्स वाइट ने यह जानकारी दी। वाइट ने कहा कि पुलिस अधिकारी और उनके सहकर्मी को बुधवार शाम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोली चला रहा है।

 

इसके बाद वे मौके पर पहुंचे जहां संदिग्ध एक आधुनिक हथियार से उनकी दिशा में गोलीबारी कर रहा था। वाइट ने कहा कि एक अधिकारी को गोली लगी और उनके सहकर्मी ने संदिग्ध पर गोली चलाई जिससे उसकी मौत हो गई। घायल अधिकारी की अस्पताल में मौत हो गई। मृत अधिकारी की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है लेकिन वाइट ने कहा कि वह पांच साल से विभाग में काम कर रहा था। मामले की जांच जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!