सोते हुए पुरुष से बनाए जबरदस्ती संबंध...महिला को 4 साल की कैद

Edited By Seema Sharma,Updated: 12 Mar, 2023 10:54 AM

tanya lord jailed for attack on sleeping man

नींद में सोए पुरुष से संबंध बनाने पर अदालत ने एक महिला को 4 साल जेल की सजा सुनाई है। जज ने इस मामले को महिला के बलात्कार के समान माना है।

इंटरनेशनल डेस्क: नींद में सोए पुरुष से संबंध बनाने पर अदालत ने एक महिला को 4 साल जेल की सजा सुनाई है। जज ने इस मामले को महिला के बलात्कार के समान माना है। इस मामले में जज ने टिप्पणी की कि यह घटना उस मिथक को तोड़ती है कि पुरुषों को महिलाओं की तरफ से यौन अपराधों का कम खतरा है। इस घटना का शिकार हुआ पुरुष मानसिक रूप से आतंकित है और उसे काउंसलिंग देनी पड़ी।

 

क्रेगेवन क्राऊन कोर्ट में तान्या ने माना कि उसने हमला किया था। तान्या लंकाशायर की रहने वाली है और खुद को वैसे लेसबियन बताती है। यह घटना 23 जून, 2020 की है। पीड़ित पुरुष ऑफिस का काम खत्म करने के बाद काफी देर तक पीता रहा था। उसने अपने होश खो दिए थे।

 

तान्या उसे उठाकर अपने साथ ले गई। उसने उसे अपने ही बैड पर सुलाया। वह जब नींद में था तो उसने उससे संबंध बनाए, जिससे उसकी आंख खुल गई। वह उसी समय घबरा कर अपने घर आ गया। उसने अपनी मां और पार्टनर को यह बात बताई। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। तान्या ने तब यह बहाना बनाने की कोशिश की कि वह भी नींद में थी।

Related Story

Trending Topics

Bangladesh

Ireland

Match will be start at 31 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!