France Football Violence : फ्रांस में भड़की हिंसा, 400 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, फूंक दी गाड़ियां

Edited By Updated: 31 May, 2026 10:08 AM

violence erupts in paris over 400 arrested

यूरोपीय फुटबॉल महाकुंभ यानी Champions League के फाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) की खिताबी जीत के बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस दंगों के मैदान में तब्दील हो गई। शनिवार देर रात जीत का जश्न मना रहे फुटबॉल प्रशंसकों (Fans) और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें...

France Football Violence : यूरोपीय फुटबॉल महाकुंभ यानी Champions League के फाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) की खिताबी जीत के बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस दंगों के मैदान में तब्दील हो गई। शनिवार देर रात जीत का जश्न मना रहे फुटबॉल प्रशंसकों (Fans) और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें हुईं। इस उपद्रव को शांत करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। फ्रांस के गृह मंत्रालय के मुताबिक इस मामले में अब तक 416 हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एक रिपोर्ट के अनुसार राजधानी पेरिस में बस, ट्रेन और रेल सेवाओं को बाधित करने वाली अशांति को रोकने के लिए हज़ारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। आतिशबाज़ी और फ्लेयर्स जलाए गए। इस झड़प में कई पुलिस अधिकारी घायल हो गये। शहर के बीचों-बीच भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। 

गौरतलब है कि जहां पीएसजी ने लगातार दूसरी खिताब जीती थी वहीं यह लगातार दूसरा साल भी था जब फुटबॉल की वजह से हिंसा भड़की। इससे पहले 2025 में फ्रांसीसी टीम की जीत के बाद हुए जश्न ने हिंसक रूप ले लिया था। सोशल मीडिया में प्रसारित तस्वीरों में पेरिस में सड़कों पर इलेक्ट्रिक बाइक जलती हुई और जश्न मनाने वालों को कम से कम एक दुकान के शीशे तोड़ते हुए देखा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: Delhi Building Collapse : अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई 3 मंजिला इमारत गिरी, युवक ने तोड़ा दम

पुलिस ने बताया कि इस अशांति के दौरान छह वाहन, दो दुकानें और एक बस स्टॉप क्षतिग्रस्त हो गए। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि रविवार तड़के 416 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें पेरिस के 280 लोग शामिल हैं। गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ ने कहा कि सात अधिकारी घायल हुए हैं और उन्होंने इस अशांति को बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं बताया। दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन ने सोशल मीडिया एक पर लिखा, सिर्फ फ्रांस में ही किसी फुटबॉल क्लब की जीत दंगे भड़का देती है। उन्होंने कहा, सिर्फ फ्रांस में ही जीत की शाम को हर किसी को हिंसा का शिकार होने से बचने के लिए अपने घरों में बंद रहने पर मजबूर होना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें: Himachal में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 8 की मौत

उधर खिलाड़ी रविवार को अपराह्न में होने वाली विजय परेड में हिस्सा लेंगे जिसमें एफिल टावर के पास चैंप्स डी मार्स का दौरा और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह शामिल है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल पीएसजी की यूरोपीय चैंपियनशिप जीत के बाद हुई झड़पों में दो लोगों की मौत हो गई थी जिनमें एक 17 वर्षीय लड़का भी शामिल था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!