चीन में हुई अनोखी घटना: मां बनने की उम्मीद खो चुकी महिला Ultrasound में निकली प्रेग्नेंट, डॉक्टर भी हैरान!

Edited By Updated: 09 Jan, 2025 03:03 PM

woman who had lost hope of becoming a mother was found pregnant in ultrasound

चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत के हांग्जो में एक 36 वर्षीय महिला के साथ ऐसा हुआ जिसकी कहानी सुनकर हर कोई हैरान है। महिला को सिर्फ 4 घंटे पहले पता चला कि वह गर्भवती है और कुछ ही घंटों बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया। इस घटना ने डॉक्टरों को भी हैरानी में...

इंटरनेशनल डेस्क। चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत के हांग्जो में एक 36 वर्षीय महिला के साथ ऐसा हुआ जिसकी कहानी सुनकर हर कोई हैरान है। महिला को सिर्फ 4 घंटे पहले पता चला कि वह गर्भवती है और कुछ ही घंटों बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया। इस घटना ने डॉक्टरों को भी हैरानी में डाल दिया है।

मां बनने की उम्मीद खो चुकी थी महिला

इस महिला को पहले बताया गया था कि उसे गर्भाशय से जुड़ी एक समस्या है जिसे "गर्भाशय सिंड्रोम" कहा जाता है। इस कारण डॉक्टरों ने कहा था कि वह कभी मां नहीं बन सकती। महिला ने मां बनने के लिए इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) प्रक्रिया करवाने की भी कोशिश की थी लेकिन डॉक्टरों ने उसे वजन कम करने की सलाह देकर यह प्रक्रिया शुरू करने से मना कर दिया था।

हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के दौरान खुला राज

महिला हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के इलाज के लिए अस्पताल गई थी। इस दौरान उसने डॉक्टर को बताया कि उसका हाथ सुन्न हो रहा है और उसे कई महीनों से मासिक धर्म भी नहीं आया है। डॉक्टरों को शक हुआ और उन्होंने अल्ट्रासाउंड जांच कराने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें: मंच पर चंद्रबाबू नायडू ने ऐसा क्या कह दिया कि PM Modi ने जोड़ लिए हाथ

 

अल्ट्रासाउंड में निकला बड़ा खुलासा

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला आठ महीने से अधिक समय से गर्भवती है। महिला और उसके परिवार के लिए यह खबर किसी हैरानी से कम नहीं थी।

केवल 4 घंटे में बनी मां

डॉक्टरों ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर थी इसलिए तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया। ऑपरेशन के बाद महिला ने 2 किलोग्राम वजन के स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। महिला ने बताया कि उसे गर्भवती होने का पता चलने से लेकर बच्चे के जन्म तक केवल 4 घंटे का ही समय मिला।

यह भी पढ़ें: AI अपनाने में दुनियाभर में सबसे आगे निकलेंगे भारतीय, Report में हुआ खुलासा

 

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक वजन वाली महिलाओं में गर्भावस्था के लक्षण स्पष्ट रूप से समझ में नहीं आते खासकर जब उनके शरीर में ज्यादा बदलाव न हो। कई बार महिलाएं यह समझ ही नहीं पातीं कि वे गर्भवती हैं। ऐसे मामलों में जांच न होने की वजह से मां और बच्चे दोनों की जान को खतरा हो सकता है।

चौंकाने वाली घटना

यह घटना लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है कि क्या डॉक्टरों की शुरुआती जांच में कोई चूक हुई थी। महिला का कहना है कि वह पहले से ही सोच चुकी थी कि वह मां नहीं बन सकती लेकिन अब वह अपने बेटे के साथ खुश है।

वहीं यह घटना बताती है कि स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और नियमित जांच करवाना बहुत जरूरी है। ऐसी अनोखी घटनाएं दुर्लभ होती हैं लेकिन समय पर सही इलाज से जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!