पेरिस में टॉपलेस होकर सड़कों पर उतरीं महिला प्रदर्शनकारी, जमकर किया हंगामा (Photos)

Edited By Updated: 24 Jan, 2023 06:34 PM

women activists go topless on paris streets

फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार को नारीवादी समूह ने सड़कों पर जमकर हंगामा किया। गर्भपात और इच्छामृत्यु के खिलाफ प्रदर्शन को बाधित करने के...

 पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार को नारीवादी समूह ने सड़कों पर जमकर हंगामा किया। गर्भपात और इच्छामृत्यु के खिलाफ प्रदर्शन को बाधित करने के लिए FEMEN की कार्यकर्ता महिलाएं सड़कों पर टॉपलेस होकर उतर आईं। फीमेन (FEMEN) की ये कार्यकर्ता अर्धनग्न थीं। इन्होंने बस कमर के नीचे सफेद शॉर्ट्स पहने हुए थे और जननांगों के पास लाल रंग डाला हुआ था। साथ ही लगातार नारेबाजी कर रही थीं।

PunjabKesari

काफी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस ने इन टॉपलेस महिलाओं को हिरासत में लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 22 जनवरी को हजारों व्यक्तियों ने पेरिस में गर्भपात और इच्छामृत्यु के खिलाफ मार्च किया था। पुलिस के अनुमान के अनुसार इन प्रदर्शनकारियों की संख्या 6300 के करीब थी जबकि आयोजकों ने दावा किया था कि इसमें लगभग 20,000 लोग पहुंचे थे। ये महिलाएं गर्भपात विरोधी रैली में अपना विरोध दर्ज कराने के लिए टॉपलेस होकर लाल स्याही में लिपटे सफेद शॉर्ट्स पहने हुए थीं। इस पूरे वाकये के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें नग्न सीने के साथ पांच महिलाएं नारे लगाती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

वीडियो में टॉपलेस महिलाएं पेरिस की सड़कों पर बेतहाशा दौड़ती हुई नजर आ रही हैं और पुलिस सहित सुरक्षा अधिकारी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे  हैं। पुलिस ने इन महिलाओं को पकड़ा और  करीब सात घंटे पुलिस हिरासत में रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया । इस ग्रुप में से 2 महिलाओं को 3 महीने के लिए 7th अरोनडिसमेंट इलाके में प्रवेश से प्रतिबंधित किया गया है और उन्हें जून में अदालत में पेश होना होगा। बाकी तीन महिलाओं पर किसी भी अपराध का आरोप नहीं लगाया गया है।"

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!