Edited By Rohini Oberoi,Updated: 27 Oct, 2025 12:58 PM

देश के एक अरब से ज्यादा आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने साल 2025 में आधार से जुड़ी कई सेवाओं और नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। 1 अक्टूबर से जहां अपडेट फीस बढ़ गई है वहीं 1 नवंबर से डिजिटल सेवाओं...
नेशनल डेस्क। देश के एक अरब से ज्यादा आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने साल 2025 में आधार से जुड़ी कई सेवाओं और नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। 1 अक्टूबर से जहां अपडेट फीस बढ़ गई है वहीं 1 नवंबर से डिजिटल सेवाओं में एक बड़ा बदलाव आने वाला है जिससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी।
1. 1 नवंबर से पूरी तरह डिजिटल होगा अपडेट सिस्टम
1 नवंबर 2025 से UIDAI एक नया डिजिटल अपडेट सिस्टम शुरू करने जा रहा है जो आधार धारकों के लिए सबसे बड़ी राहत होगी।
-
अब नहीं जाना होगा सेवा केंद्र: इस सिस्टम के तहत नाम, पता, जन्मतिथि, जेंडर (लिंग) और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी को अब पूरी तरह ऑनलाइन अपडेट किया जा सकेगा।
-
ऑटोमेटिक वेरिफिकेशन: नई प्रणाली में सरकारी डेटाबेस के जरिए जानकारी का ऑटोमेटिक वेरिफिकेशन होगा। अब हर छोटी-मोटी गलती सुधारने के लिए आधार सेवा केंद्र जाने या डॉक्यूमेंट अपलोड करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
-
ग्रामीण इलाकों को फायदा: यह कदम विशेष रूप से ग्रामीण और छोटे शहरों के लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो पहले अपडेट के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहते थे। अब यह प्रक्रिया myAadhaar पोर्टल या UIDAI ऐप से OTP वेरिफिकेशन के ज़रिए पूरी हो सकेगी। (हालांकि, बायोमेट्रिक अपडेट के लिए केंद्र जाना ज़रूरी रहेगा)।

2. 1 अक्टूबर से बढ़ी अपडेट फीस
UIDAI ने 1 अक्टूबर 2025 से आधार अपडेट की फीस बढ़ा दी है जो 2028 तक लागू रहेगी:
| सेवा का प्रकार |
पुरानी फीस |
नई फीस (1 अक्टूबर 2025 से) |
| जनसांख्यिकीय अपडेट (नाम, पता, DoB, मोबाइल नंबर) |
₹50 |
₹75 |
| बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आइरिस, फोटो) |
₹100 |
₹125 |
UIDAI का कहना है कि यह वृद्धि सर्विस क्वालिटी और तकनीकी सुधार के खर्चों को देखते हुए की गई है।

3. बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट हुआ फ्री
UIDAI ने बच्चों को बड़ी राहत दी है। 7 से 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन अपडेट अब बिलकुल मुफ्त होंगे। पहले इसके लिए फीस देनी पड़ती थी। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि बच्चों के बायोमेट्रिक्स समय के साथ बदल जाते हैं और इस अपडेट से उनका आधार निष्क्रिय नहीं होगा।
4. फ्री ऑनलाइन अपडेट की मियाद खत्म
UIDAI ने लोगों को 14 जून 2025 तक फ्री ऑनलाइन अपडेट की सुविधा दी थी लेकिन यह समय सीमा अब खत्म हो चुकी है। अब किसी भी तरह के अपडेट के लिए तय फीस देनी होगी। हालांकि भविष्य में सीमित समय के लिए ऐसी सुविधा फिर से मिलने की संभावना है।
5. डुप्लीकेट आधार पर सख्त नियम
जुलाई 2025 में UIDAI ने डॉक्यूमेंट की नई सूची जारी करते हुए नियम सख्त किए हैं। UIDAI ने साफ कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति के पास सिर्फ एक आधार नंबर हो सकता है। अगर किसी के पास डुप्लीकेट आधार पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।