ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने महिला के हत्यारोपी भारतीय पर रखा 10 लाख डॉलर का ईनाम

Edited By Tanuja,Updated: 03 Nov, 2022 02:19 PM

aus police offer 1 million reward for indian suspect in murder case

ऑस्ट्रेलिया के  क्वीन्सलैंड पुलिस ने चार साल पहले समुद्र तट पर एक महिला की कथित हत्या कर भारत भाग जाने वाले भारतीय चिकित्सा सहायक को...

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के  क्वीन्सलैंड पुलिस ने चार साल पहले समुद्र तट पर एक महिला की कथित हत्या कर भारत भाग जाने वाले भारतीय चिकित्सा सहायक को पकड़ने में मदद के लिए दस लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। 7न्यूज डॉट कॉम के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई महिला टोया कॉर्डिंगली (24) अक्टूबर 2018 में केयर्न्स से 40 किलोमीटर दूर वांगेटी बीच पर अपने कुत्ते को घुमा रही थीं तभी उनकी हत्या कर दी गई।

PunjabKesari

रिपोर्ट  के अनुसार इनिसफेल में कार्यरत नर्स राजविंदर सिंह (38) मामले में प्रमुख संदिग्ध है लेकिन वह कॉर्डिंगली की हत्या के दो दिन बाद देश से चला गया और अपनी पत्नी तथा तीन बच्चों को यहीं छोड़ गया। क्वीन्सलैंड पुलिस अब सिंह की तलाश में उसकी मदद करने वाले नागरिक को 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देने की पेशकश कर रही है। एजेंसी की अधिकारी सोनिया स्मिथ ने कहा कि यह अनोखा ईनाम होगा।  

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!