राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी BRS और AAP,  सांसद संजय सिंह ने बताई यह वजह

Edited By Updated: 31 Jan, 2023 09:00 AM

brs and aap will boycott the president address

भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेता के. केशव राव ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार के ‘‘शासन के सभी मोर्चों पर विफलता'' के विरोध में उनकी पार्टी संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी।

नेशनल डेस्क: भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेता के. केशव राव ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार के ‘‘शासन के सभी मोर्चों पर विफलता'' के विरोध में उनकी पार्टी संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अभिभाषण का बहिष्कार करने की बात कही है। राष्ट्रपति सत्र के पहले दिन संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करते हैं।

 

राज्यसभा में भारत राष्ट्र समिति के सदन के नेता राव ने कहा कि उनकी पार्टी ‘‘शासन के सभी मोर्चों पर केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार की विफलता के विरोध में बहिष्कार कर रही है।'' उन्होंने कहा कि AAP भी BRS के बहिष्कार का समर्थन करेगी। AAP के नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूरे सम्मान के साथ, हम संसद के संयुक्त सत्र का बहिष्कार कर रहे हैं क्योंकि सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और उसने अपने वादों को पूरा नहीं किया है।''

 

राव और सिंह दोनों ने स्पष्ट किया कि वे और उनकी पार्टियां राष्ट्रपति और राष्ट्रपति के पद का सम्मान करती हैं, लेकिन केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार के विरोध में अभिभाषण का बहिष्कार कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!