आसमान से अचानक गिरा 20 किलो का बर्फ का गोला, इलाके में दहशत का माहौल

Edited By Updated: 23 Nov, 2025 05:40 PM

budaun ice silly falls from sky brick kiln investigation

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में बाबा ईंट भट्टे पर रविवार को आसमान से 20-25 किलो वजन की बर्फ की सिल गिरी। घटना के समय आसमान साफ और धूप खिली हुई थी। मजदूर और उनके बच्चे बाल-बाल बच गए। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर जाकर जांच शुरू...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में रविवार को एक हैरान करने वाली घटना हुई। बिल्सी थाना क्षेत्र के दीनपुर शेखपुर चौराहे पर स्थित बाबा ईंट भट्ठे पर अचानक आसमान से 20-25 किलो वजनी बर्फ की बड़ी सिल्ली (आइस चंक) धड़ाम से जमीन पर जा गिरी। गनीमत रही कि यह सिल्ली मजदूरों और वहां खेल रहे बच्चों से महज कुछ दूरी पर गिरी, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। सभी लोग बाल-बाल बच गए।

मजदूरों ने बताया कि घटपोस्ट के मुताबिक घटना दिन के करीब 12 बजे हुई। उस समय आसमान एकदम साफ था, तेज धूप खिली हुई थी और मौसम पूरी तरह सामान्य था। अचानक तेज आवाज के साथ बर्फ का यह विशाल टुकड़ा ऊपर से आ गिरा। आवाज सुनकर सभी मजदूर और बच्चे डर के मारे इधर-उधर भागे।

प्रशासन ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही बिल्सी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीएम बिल्सी प्रेमपाल सिंह ने बताया, “हमें घटना की जानकारी मिली है। पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया यह प्राकृतिक घटना लग रही है, लेकिन सटीक कारण जानने के लिए विशेषज्ञों से भी संपर्क किया जा रहा है।”

क्या होता है आसमान से बर्फ गिरना?
वैज्ञानिकों के अनुसार, ऊंचाई पर उड़ते विमानों से कभी-कभी टॉयलेट टैंक या पानी का रिसाव जमकर बड़ी बर्फ की सिल्लियां बन जाता है, जिन्हें ‘मेगा क्रायोमीटियोर’ (Megacryometeor) कहा जाता है। ये सिल्लियां हजारों फीट की ऊंचाई से गिरते हुए और भी बड़ी हो जाती हैं। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई कि बदायूं की यह घटना भी इसी कारण हुई है।

इलाके में फैली सनसनी, लोगों की लगी भीड़
घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग बर्फ का टुकड़ा देखने पहुंच गए। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। कुछ लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं तो कुछ प्राकृतिक आपदा का नाम दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!