चीन में गूंजा टैगोर का नाम, बीजिंग के भारतीय दूतावास में प्रतिमा का भव्य अनावरण

Edited By Updated: 26 Oct, 2025 05:24 PM

bust of rabindranath tagore unveiled at indian embassy in beijing

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में चीनी मूर्तिकार युआन शिकुन द्वारा बनाई गई रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह समारोह ‘संगमम – भारतीय दार्शनिक परंपराओं का संगम’ संगोष्ठी के दौरान हुआ। भारतीय राजदूत प्रदीप रावत ने कहा कि टैगोर का...

Bejing:  चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित भारतीय दूतावास में प्रसिद्ध चीनी मूर्तिकार युआन शिकुन की बनाई नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की एक प्रतिमा का अनावरण किया गया। दूतावास की ओर से शनिवार को आयोजित ‘संगमम - भारतीय दार्शनिक परंपराओं का संगम' नामक संगोष्ठी के अवसर पर इस प्रतिमा का अनावरण किया गया। चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप रावत ने प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा, ‘‘एक सदी पहले टैगोर की चीन यात्रा हमारे सभ्यतागत संवाद में एक उपलब्धि थी।''

 

रावत ने कहा कि सार्वभौमिक मानवतावाद का टैगोर का संदेश और शू झिमो तथा लियांग किचाओ जैसे चीनी विद्वानों के साथ उनकी मित्रता दोनों देशों को प्रेरित करती रही है। प्रख्यात मूर्तिकार युआन ने महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भी बनाई थी जिसमें वह एक हाथ में किताब लिए बैठे हैं। यह प्रतिमा 2005 में चाओयांग पार्क में स्थापित की गई थी जहां भारतीय दूतावास हर साल गांधी जयंती मनाता है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!