Rain Alert: 21-22 जनवरी को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भारी बारिश

Edited By Updated: 17 Jan, 2025 08:57 AM

cold dense north india trains flights imd rain alert western disturbance

उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। गाड़ियों से लेकर हवाई उड़ानें बाधित हो रही हैं, जबकि बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले कुछ दिनों में नए...

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। गाड़ियों से लेकर हवाई उड़ानें बाधित हो रही हैं, जबकि बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले कुछ दिनों में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। यह विक्षोभ कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी लेकर आएगा।

पश्चिमी विक्षोभ और संभावित प्रभाव
IMD के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि दक्षिण हरियाणा पर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से 16 जनवरी को कई राज्यों में बारिश हुई। 18 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके चलते 18 से 22 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, 21-22 जनवरी को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में बादल बरस सकते हैं।

दक्षिण भारत में भी बारिश का असर
दक्षिण भारत में भी मौसम का असर दिखेगा। IMD के अनुसार, दक्षिण केरल तट से दूर दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में 18 से 20 जनवरी तक और केरल में 19-20 जनवरी को मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान बिजली गिरने और तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। निकोबार द्वीप समूह में 16 जनवरी को भारी बारिश दर्ज की गई।

तापमान और ठंड का हाल
देश के मैदानी इलाकों में राजस्थान के नागौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे है। हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 1-4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। गुजरात में अगले तीन दिनों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, यूपी, चंडीगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में 17-20 जनवरी के बीच रात और सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। मध्य प्रदेश में 19 जनवरी तक और उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम व ओडिशा में 18 जनवरी तक धुंध की स्थिति बने रहने की संभावना है। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

देशभर में ठंड और बदलते मौसम के मद्देनज़र लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!