Corona virus: दक्षिण अफ्रीका की हाई रिस्क लिस्ट में भारत भी शामिल, भारतीयों की एंट्री अभी बैन

Edited By Updated: 22 Oct, 2020 10:11 AM

corona virus india included in south africa high risk list

दक्षिण अफ्रीका ने कोरोना को लेकर उच्च जोखिम (higher risk) वाले देशों की सूची में बदलाव किया है। नई सूची से कई देशों को हटाया गया है, लेकिन भारत अभी भी इस सूची में बना हुआ है। इसके कारण भारत से दक्षिण अफ्रीका जाने वाले लोगों पर यात्रा संबंधी...

नेशनल डेस्कः दक्षिण अफ्रीका ने कोरोना को लेकर उच्च जोखिम (higher risk) वाले देशों की सूची में बदलाव किया है। नई सूची से कई देशों को हटाया गया है, लेकिन भारत अभी भी इस सूची में बना हुआ है। इसके कारण भारत से दक्षिण अफ्रीका जाने वाले लोगों पर यात्रा संबंधी पाबंदियां अभी भी लागू रहेंगी। दक्षिण अफ्रीका के गृह मंत्रालय ने 19 अक्तूबर को अपनी नई सूची जारी की। इसमें 22 देश शामिल हैं। हाई रिस्क वाले देशों में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश और जर्मनी को भी शामिल किया है। इससे पहले अक्तूबर के प्रारंभ में जारी सूची में 60 देशों के नाम थे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम इस बारे में सतर्क रहना चाहते हैं कि कोरोना वायरस महामारी अभी भी हमारे बीच है और हमें अभी भी सावधानियां बरतते रहने की जरूरत है।

 

हाई रिस्क वाले देशों की सूची की समीक्षा इस प्रकार की गई है कि जान बचाने तथा जीविका सुरक्षित रखने के बीच संतुलन बना रहे। दक्षिण अफ्रीका में अभी पांच स्तरीय चरणबद्ध लॉकडाउन का पहला स्तर लागू है। नयी सूची में यूरोपीय संघ के देशों बेल्जियम, इटली, नीदरलैंड, स्पेन और फ्रांस के साथ-साथ पेरू, मैक्सिको, कोलंबिया, अर्जेंटीना और चिली शामिल हैं। ये सभी देश संक्रमणों की एक नई लहर से जूझ रहे हैं और कई ने सख्त नियंत्रण उपायों को पुन: लागू किया है। दक्षिण अफ्रीका की इस सूची में ब्रिक्स के ब्राजील और रूस भी शामिल हैं। सिर्फ चीन एक ऐसा साझेदार देश है, जो हर श्रेणी में यात्रियों को भेज सकता है।

 

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत चीन से हुई है। नई सूची में फिलीपींस, इंडोनेशिया, ईरान, इराक, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा भी शामिल हैं। हालांकि इन देशों से यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं है। हाई रिस्क वाले देशों के लोग जो दक्षिण अफ्रीका की यात्रा कर सकते हैं, उनमें व्यवसायी, महत्वपूर्ण कौशल वीजा धारक, निवेशक और खेल, कला, संस्कृति व विज्ञान में अंतर्राष्ट्रीय मिशन के लोग शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!