रात में देर से खाना पड़ सकता है सेहत पर भारी, जानिए क्या कहती है रिसर्च

Edited By Updated: 03 May, 2025 04:25 PM

eating late at night can be harmful for health know what research says

अक्सर हम रात को देर से खाना खाते हैं या सोने से ठीक पहले कुछ न कुछ खा ही लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है? नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एग्जामिनेशन सर्वे के अनुसार, करीब 60% लोग रात 9 बजे के बाद भोजन...

नई दिल्ली: अक्सर हम रात को देर से खाना खाते हैं या सोने से ठीक पहले कुछ न कुछ खा ही लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है? नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एग्जामिनेशन सर्वे के अनुसार, करीब 60% लोग रात 9 बजे के बाद भोजन या स्नैक्स लेते हैं, जो सेहत के लिहाज से सही नहीं है।

शरीर की घड़ी के अनुसार खाएं, तो रहेंगे फिट
हमारा शरीर एक 24 घंटे की बॉयोलॉजिकल क्लॉक पर चलता है, जिसे सर्कैडियन रिद्म कहा जाता है। यह निर्धारित करता है कि कब हमें भूख लगेगी, कब पाचन अच्छा होगा और ऊर्जा का व्यय कैसा रहेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, खाने का समय उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि भोजन का प्रकार।

रात में हमारा पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, इसलिए देर से खाने पर खाना सही से नहीं पचता और फैट के रूप में जमा हो सकता है। रिसर्च बताती है कि जो लोग शरीर की आंतरिक घड़ी के अनुसार खाते हैं, उनका वजन नियंत्रित रहता है।

बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनाएं 8-12 घंटे की इंटिंग विंडो
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि दिन में केवल 8 से 12 घंटे के बीच ही भोजन करें। इसका मतलब है कि अगर आप सुबह 8 बजे नाश्ता करते हैं तो रात 8 बजे तक डिनर कर लें। इससे शरीर को बाकी समय आराम और पाचन के लिए समय मिल जाता है। एक रिसर्च में यह भी सामने आया कि जो लोग सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच खाना खत्म कर लेते हैं, उनकी शुगर और ब्लड प्रेशर लेवल बेहतर रहते हैं।

देर रात खाने के ये हैं चार बड़े नुकसान
वजन बढ़ने का खतरा – रात में मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, जिससे खाना फैट में बदल सकता है।

ब्लड शुगर बढ़ता है – रात 9 बजे के बाद खाने से अगली सुबह शुगर लेवल हाई रहता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

एसिडिटी और जलन – खाना खाकर तुरंत सोने से एसिड पेट से ऊपर गले तक आ सकता है, जिससे जलन और अपच की शिकायत होती है।

मीठा खाने की आदत – रिसर्च के अनुसार, 45% लोग रात को मिठाई खाना पसंद करते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को और भी नुकसान पहुंचाता है।

क्या है सही तरीका?
- सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले भोजन खत्म कर लें।

- रात के समय अगर भूख लगे तो फल, दूध या मखाने जैसे हल्के और पौष्टिक विकल्प चुनें।

- कोशिश करें कि ज्यादातर भोजन दिन के उजाले में ही करें।

- दिनभर की भोजन खिड़की (Eating Window) 12 घंटे से अधिक न हो।

- सही समय पर भोजन करना न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाता है, बल्कि वजन नियंत्रण, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं में भी राहत दिला सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!