किसके सिर सजेगा जीत का ताज? 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के चुनावी परिणाम आज

Edited By Pardeep,Updated: 23 Jun, 2025 05:14 AM

election results of 5 assembly seats of 4 states today

देश के चार राज्यों पंजाब, पश्चिम बंगाल, गुजरात, और केरल की पांच विधानसभा सीटों पर गुरुवार को शांतिपूर्ण उपचुनाव संपन्न हुआ। इन सीटों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे, जिनसे स्थानीय राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

नेशनल डेस्कः देश के चार राज्यों पंजाब, पश्चिम बंगाल, गुजरात, और केरल की पांच विधानसभा सीटों पर गुरुवार को शांतिपूर्ण उपचुनाव संपन्न हुआ। इन सीटों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे, जिनसे स्थानीय राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।


पांच सीटें – उम्मीदवार और पृष्ठभूमि

  1. विसावदर (गुजरात)

    • दिसंबर 2023 में AAP के विधायक भूपेंद्र भयानी ने इस्तीफा दे कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

    • भाजपा ने किरिट पटेल, कांग्रेस ने नितिन रणपरिया, जबकि AAP से गोपाल इटालिया मैदान में हैं।

  2. कड़ी (गुजरात) (एससी आरक्षित)

    • भाजपा विधायक करसन सोलंकी के निधन से यह सीट खाली हुई थी।

    • भाजपा से राजेंद्र चावड़ा, कांग्रेस से रमेश चावड़ा (पूर्व विधायक) उम्मीदवार हैं।

  3. नीलांबुर (केरल)

    • इस सीट पर 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    • LDF से एम. स्वराज, UDF-कांग्रेस से आर्यदान शौकत, तृणमूल (निर्दलीय) से पी.वी. अनवर, और राजग से मोहन जॉर्ज अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

  4. लुधियाना वेस्ट (पंजाब)

    • AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई।

    • कांग्रेस से भारत भूषण आशु, 'आप 'से संजीव अरोड़ा, भाजपा से जीवन गुप्ता, और शिअद से परोपकार सिंह घुम्मण प्रत्याशी हैं।

  5. कालीगंज (पश्चिम बंगाल)

    • तृणमूल के विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के बाद उनकी बेटी अलीफा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया।

    • मुकाबला भाजपा के आशीष घोष और कांग्रेस के काबिल उद्दीन शेख से है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!