60 मिनट में 3 मर्डर...हर दिन 78 हत्याएं, सामने आए क्राइम के दहलाने वाले आंकड़े

Edited By Mahima,Updated: 05 Dec, 2023 03:08 PM

every hour 51 women are becoming victims

देश में हर घंटे महिलाओं के खिलाफ अपराध की 51 घटनाएं होती हैं और इतने ही समय में तीन लोगों की हत्या हो जाती है। ये डरावने आंकड़े राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट में सामने आए हैं।

नैशनल डैस्क: देश में हर 60 मिनट में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 51 घटनाएं होती हैं और इतने ही मिनट में तीन लोगों की हत्या हो जाती है। ये डरावने आंकड़े राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट में सामने आए हैं। रिपोर्ट यह भी दर्शाती है कि 19 महानगरों में स्थिति और चिंताजनक हो गई है जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले 2021 की तुलना में 2022 में 12.3 फीसदी बढ़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 2022 में हत्या के कुल 28,522 मामले दर्ज किए गए। यानी हर दिन औसतन 78 हत्याएं हुईं। 2021 में यह आंकड़ा 29,272 और 2020 में 29,193 था। वहीं, 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4,45,256 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 के 4,28,278 मामलों की तुलना में चार फीसदी अधिक हैं। 

PunjabKesari

बच्चों के खिलाफ हिंसा 8.7 फीसदी बढ़ी
2022 में बच्चों के खिलाफ अपराध के कुल 1,62,449 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 की तुलना में 8.7 फीसदी अधिक हैं। इसमें 45.7 फीसदी मामले अपहरण और बंधक बनाए जाने और 39.7 फीसदी यौन उत्पीड़न से जुड़े थे।

PunjabKesari

हत्या के सबसे ज्यादा मामले यूपी में
हत्या के सबसे ज्यादा मामले (3,491) यूपी में दर्ज किए गए। फिर -बिहार (2,930), महाराष्ट्र (2,295), मध्य प्रदेश (1,978) और राजस्थान (1,834) का नंबर रहा। हत्या के 43.92 फीसदी मामले अकेले इन्हीं राज्यों में दर्ज किए गए। केंद्रशासित राज्यों में दिल्ली सबसे आगे रही, जहां हत्या के 509 मामले दर्ज किए गए। 

PunjabKesari

साइबर अपराध बेतहाशा बढ़े:
2022 में साइबर अपराधों के 65,893 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 के 52,974 मामलों की तुलना में 24.4% अधिक हैं। वहीं, 19 महानगरों में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में 42.7% की वृद्धि हुई। साइबर अपराध के सबसे ज्यादा 64.8 फीसदी मामले (42,710) धोखाधड़ी के मकसद से जुड़े थे। 5.2 फीसदी% यौन शोषण के थे।

PunjabKesari

पंजाब में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी
पंजाब में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बात करें तो 2021 में 5,662 मामले सामने आए थे। वहीं 2022 यह आंकड़ा 5,572 रहा। रिपोर्ट में इन घटनाओं में 1.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 2022 में महिलाओं के अपहरण के 1478, दुष्कर्म के साथ हत्या के तीन मामले सामने आए हैं। 71 दहेज हत्या और एसिड हमले के दो मामले थे। वहीं 2022 में दुष्कर्म के 517 मामले दर्ज किए गए।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!