Expensive Property India इन शहरों में प्रॉपर्टी खरीदने में करोड़पतियों के भी छूटे पसीने, कीमत जान उड़ जाएंगें होश

Edited By Updated: 25 Sep, 2025 09:22 AM

expensive residential area india india expensive property tardeo mumbai

देश में महंगाई का असर सिर्फ खाने-पीने की चीज़ों तक ही सीमित नहीं है, अब यह आपके सपनों के घर तक भी पहुंच गया है। रियल एस्टेट सेक्टर में लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के लिए अपना घर खरीदना तो दूर, उसके बारे में सोचना भी मुश्किल कर दिया है। भारत के...

नेशनल डेस्क: देश में महंगाई का असर सिर्फ खाने-पीने की चीज़ों तक ही सीमित नहीं है, अब यह आपके सपनों के घर तक भी पहुंच गया है। रियल एस्टेट सेक्टर में लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के लिए अपना घर खरीदना तो दूर, उसके बारे में सोचना भी मुश्किल कर दिया है। भारत के कुछ इलाके ऐसे हैं जहां जमीन के टुकड़े की कीमत करोड़ों में है, और वहां घर बसाना केवल करोड़पतियों और अरबपतियों का खेल बन चुका है। आज हम आपको देश के कुछ चुनिंदा और बेहद महंगे रेजिडेंशियल एरियाज के बारे में बताएंगे, जहां प्रॉपर्टी खरीदना सिर्फ ख्वाब नहीं, बल्कि एक लग्जरी से भी बढ़कर है।

1. ताड़देव, मुंबई – सपनों का शहर, लेकिन कीमतें डराने वाली
मुंबई के सबसे महंगे इलाकों में शामिल ताड़देव में प्रॉपर्टी के दाम इतने ऊंचे हैं कि यहां सिर्फ चुनिंदा अमीर ही कदम रख सकते हैं। यहां प्रति वर्गफुट की कीमत करीब ₹52,000 है और एक सामान्य 2 BHK फ्लैट के लिए ₹3 से ₹4 करोड़ तक की रकम खर्च करनी पड़ती है।

2. सदाशिव नगर, बेंगलुरु – अरबपतियों की पसंद
बेंगलुरु का यह इलाका तकनीकी नगरी के सबसे पॉश इलाकों में गिना जाता है। यहां रहने वाले लोग देश के बड़े कारोबारी और राजनेता होते हैं। यहां प्रॉपर्टी का औसतन दाम ₹46,500 प्रति वर्ग फुट के करीब है, और 2 BHK खरीदने के लिए ₹1.5 से ₹2 करोड़ तक खर्च करने पड़ते हैं।

3. गोल्फ लिंक्स, दिल्ली – राजधानी का राजसी इलाका
दिल्ली के वीआईपी इलाकों में शुमार गोल्फ लिंक्स की पहचान ही उसकी शांति, हरियाली और सुरक्षा है। यहां जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं। वर्तमान में यहां का रेट ₹1.62 लाख प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गया है। यानि यहां घर लेना करोड़ों की नहीं, बल्कि अरबों की बात है।

4. मालाबार हिल्स, मुंबई – समंदर किनारे रॉयल ठिकाना
समुद्र के किनारे बसा यह इलाका देश के बड़े उद्योगपतियों और बॉलीवुड हस्तियों की पहली पसंद है। यहां प्रॉपर्टी की औसतन कीमत ₹75,742 प्रति वर्ग फुट है। हर कोने से समुद्र दिखता है और हर ईंट में लक्ज़री झलकती है।

5. सेक्टर 5, चंडीगढ़ – शांति में बसी शानो-शौकत
चंडीगढ़ के इस सेक्टर में आलीशान विला और बंगले देखने को मिलते हैं। यहां प्रॉपर्टी की कीमतें करीब ₹29,843 प्रति वर्ग फुट तक हैं, और कुछ विला की कीमतें ₹100 करोड़ से भी ज्यादा तक जाती हैं।

6. न्यू अलीपुर, कोलकाता – पूर्व भारत की रॉयल ज़मीन
कोलकाता का न्यू अलीपुर भी अब महंगे रिहायशी इलाकों की सूची में शामिल हो चुका है। यहां जमीन की कीमतें ₹76,900 प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गई हैं। इस क्षेत्र में घर लेना एक स्टेटस सिंबल माना जाता है।

7. बंजारा हिल्स, हैदराबाद – रईसी की पहचान
हैदराबाद का यह इलाका लंबे समय से अमीरों और सेलिब्रिटीज़ की पसंद बना हुआ है। यहां का औसतन प्रॉपर्टी रेट ₹72,000 प्रति वर्ग फुट है।

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!