पहले सरेआम उतारे कपड़े, फिर महिला को दिखाया... नेता ने की शर्मनाक हरकत

Edited By Updated: 13 May, 2025 03:34 PM

first he took off his clothes in public then showed it to the woman

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल तालुक के इडकिडु गांव से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां ग्राम पंचायत के उपाध्यक्ष ने कथित तौर पर एक महिला के सामने सार्वजनिक रूप से अपने निजी अंग का प्रदर्शन किया और अश्लील इशारे किए। जिसकी पहचान पद्मनाभ...

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल तालुक के इडकिडु गांव से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां ग्राम पंचायत के उपाध्यक्ष ने कथित तौर पर एक महिला के सामने सार्वजनिक रूप से अपने निजी अंग का प्रदर्शन किया और अश्लील इशारे किए। जिसकी पहचान पद्मनाभ सापल्या के रूप में हुई है।

पार्टी ने किया निष्कासित
पीड़ित महिला ने इस शर्मनाक हरकत की शिकायत विट्टला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। आरोपी पद्मनाभ सापल्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े हुए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए, भाजपा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के पुत्तूर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष दयानंद शेट्टी उजारेमरू ने इस संबंध में आदेश जारी किया, जिसमें सापल्या को पंचायत उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का भी निर्देश दिया गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पंचायत उपाध्यक्ष पद्मनाभ सापल्या के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 2023 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सड़क विवाद के सिलसिले में जब महिला अपने घर जा रही थी, तब सापल्या ने उसे अपने निजी अंग दिखाए। बताया जा रहा है कि महिला ने घर पर गेट लगाने को लेकर सवाल उठाया था, जिसके बाद आरोपी ने यह आपत्तिजनक कृत्य किया।

महिला ने रिकाॅर्ड किया वीडियो
पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसने आरोपी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। जब वह वीडियो बना रही थी, तब सापल्या ने अभद्र व्यवहार करते हुए अपनी शॉर्ट्स नीचे कर दी और अपने निजी अंग का प्रदर्शन करने लगा। विट्टला पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!