पहले खौलता तेल, फिर मिर्ची पाउडर डाला, हाथ- पैर बांध कई बार घोंपा चाकू...पूर्व DGP को पत्नी ने दी दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 21 Apr, 2025 01:05 PM

former dgp s wife gave him a painful death

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में उनकी पत्नी पल्लवी और बेटी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना रविवार को बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट...

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में उनकी पत्नी पल्लवी और बेटी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना रविवार को बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित उनके घर पर हुई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह खौफनाक घटना हुई।

मिर्च पाउडर और चाकू का इस्तेमाल
पुलिस पूछताछ में पल्लवी ने बताया कि ओम प्रकाश ने कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। वह घर में बंदूक लेकर आते और पत्नी-बेटी को डराते थे। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। पल्लवी ने कहा कि जब ओम प्रकाश ने हमला करने की कोशिश की, तो उन्होंने मिर्च पाउडर और तेल का इस्तेमाल किया। मिर्च पाउडर फेंकने के बाद हाथ-पैर बांध दिए गए और चाकू से कई बार वार किया गया। अत्यधिक खून बहने की वजह से ओम प्रकाश की मौत हो गई।

पल्लवी और बेटी पर हत्या का शक
हत्या के बाद पल्लवी ने खुद पुलिस को सूचना दी। इस मामले में वह मुख्य आरोपी हैं और उनकी बेटी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एक हफ्ते से चल रहा था विवाद
पल्लवी के मुताबिक, घर में पिछले एक हफ्ते से लगातार झगड़े हो रहे थे। ओम प्रकाश हर बार गुस्से में हथियार निकाल लेते थे। बेटी को भी मारने की धमकी दी जाती थी।

मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति भी सामने आई
सूत्रों के मुताबिक, पल्लवी सिज़ोफ्रेनिया (एक मानसिक बीमारी) से पीड़ित थीं और इलाज भी चल रहा था। कुछ महीने पहले उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक शिकायत भी दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने धरना दिया था।

संपत्ति विवाद की भी आशंका
पुलिस को शक है कि इस हत्या के पीछे दांडेली (कर्नाटक) में जमीन से जुड़ा विवाद भी एक कारण हो सकता है।

ओम प्रकाश का परिचय
पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उनका मूल निवास चंपारण, बिहार में था। उन्होंने भूविज्ञान (Geology) में मास्टर डिग्री ली थी और 1 मार्च 2015 को कर्नाटक के डीजीपी बने थे। इस हत्याकांड ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है। पुलिस आज सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी, जिसके बाद कई और राज सामने आ सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!