10 grams Gold price: सस्ता हुआ 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना, बदल गए 10 ग्राम Gold के दाम, जानें नया प्राइस

Edited By Anu Malhotra,Updated: 29 May, 2025 10:48 AM

gold cheaper silver 22 carat gold 10 grams gold price 24 carat gold price

मुंबई में सोना सस्ता, चांदी में मामूली गिरावट 22 कैरेट सोना: ₹89,340 प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना: ₹97,470 प्रति 10 ग्राम चांदी: ₹100 कम होकर ₹97,628 प्रति किलो

 नेशनल डेस्क: अमेरिका की फेडरल कोर्ट द्वारा लिबरेशन डे टैरिफ को असंवैधानिक ठहराए जाने के बाद से शेयर बाजार में रौनक लौटती नजर आ रही है। लेकिन इस उत्साह के बीच, सोने की कीमतें चौथे दिन भी गिरावट के दौर से गुजर रही हैं। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत देशभर के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के दामों में हलचल देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं आज के ताज़ा भाव और इसके पीछे के बड़े कारण:

 मुंबई में सोना सस्ता, चांदी में मामूली गिरावट

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना आज सुबह ₹94,673 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी 0.38% की बढ़त के साथ कारोबार कर रही है।

आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट?

शहर

22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)

24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)

दिल्ली

₹89,490

₹97,629

अहमदाबाद

₹89,390

₹97,520

पटना

₹89,390

₹97,520

हैदराबाद

₹89,340

₹97,470

चेन्नई

₹89,340

₹97,470

बेंगलुरु

₹89,340

₹97,470

कोलकाता

₹89,340

₹97,470

 सोने की कीमतें क्यों बदलती हैं?

भारत में सोने की कीमतें केवल बाजार की चाल पर निर्भर नहीं करतीं। इसके पीछे कई अहम वजहें होती हैं:

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल

  • डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति

  • आयात शुल्क में बदलाव

  • त्योहारी सीज़न या शादी-विवाह की मांग

धार्मिक और सांस्कृतिक नजरिए से भी भारत में सोने की मांग हमेशा बनी रहती है, जिससे इसकी कीमतें ऊपर-नीचे होती रहती हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!