Edited By Sahil Kumar,Updated: 17 Sep, 2025 08:51 PM

विश्वकर्मा पूजा के दिन सोने की कीमतों में राहत देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने के दाम में 220 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट में 10 रुपये की कमी आई है। पटना, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में सोने के रेट कम हुए हैं। बीते हफ्ते लगातार...
नेशनल डेस्कः देशभर में त्योहारों के सीजन के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते कुछ दिनों से जहां सोना लगातार महंगा होता जा रहा था, वहीं विश्वकर्मा पूजा के दिन लोगों को थोड़ी राहत मिली है। आज सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट गोल्ड में 220 रुपये तक की कमी आई है, जिससे बाजार में हलचल देखी जा रही है।
सोने का भाव
गुड रिटर्न्स की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की कीमतों में 220 रुपये तक की कमी आई है। इससे पहले लगातार बढ़ते हुए दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। 24 कैरेट सोना: ₹11,204 प्रति ग्राम (11 रुपये की गिरावट), 22 कैरेट सोना: ₹10,270 प्रति ग्राम (10 रुपये की गिरावट)। कल के मुकाबले यह कीमतें थोड़ी कम हुई हैं। कल 24 कैरेट सोने का भाव ₹11,193 प्रति ग्राम था।
सोने की कीमतों में हल्की गिरावट
आज देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। पटना में 24 कैरेट सोना ₹11,176, 22 कैरेट ₹10,245 और 18 कैरेट ₹8,382 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। लखनऊ में 24 कैरेट ₹11,186, 22 कैरेट ₹10,225 और 18 कैरेट ₹8,393 है। जयपुर और दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹11,186, 22 कैरेट ₹10,255 और 18 कैरेट ₹8,393 प्रति ग्राम है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट ₹11,171, 22 कैरेट ₹10,240 और 18 कैरेट ₹8,378 पर है। नाशिक में 24 कैरेट सोने का भाव ₹11,196 और 18 कैरेट ₹8,398 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।