Gold Rate: सोना हुआ सस्ता! चांदी के दामों ने पकड़ी रफ्तार

Edited By Updated: 19 Sep, 2025 08:27 PM

gold rate gold turns cheaper silver prices gain momentum

19 सितंबर 2025 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दामों में तेज़ उछाल देखा गया। 24 कैरेट सोना ₹1,09,873 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,28,500 प्रति किलो पर पहुंच गई। सोने के विभिन्न कैरेट के भावों में...

 नेशनल डेस्कः भारतीय सर्राफा बाजार में 19 सितंबर 2025 को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है, हालांकि दाम अब भी रिकॉर्ड स्तर के करीब बने हुए हैं। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में तेज़ उछाल दर्ज किया गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के हिसाब से ₹1,09,873 पर आ गया है, जबकि चांदी ₹1,28,500 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।

सोने की कीमतें

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें गुणवत्ता के आधार पर भिन्न-भिन्न स्तर पर हैं। 995 शुद्धता वाला सोना आज ₹1,09,433 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जो कल ₹1,09,726 था। 22 कैरेट (916 शुद्धता) सोने का भाव ₹1,00,644 प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल यह ₹1,00,913 था। 18 कैरेट (750 शुद्धता) सोने की कीमत ₹82,405 और 14 कैरेट (585 शुद्धता) सोना ₹64,276 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज की गई है।

चांदी की कीमतें

चांदी की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। आज चांदी का भाव ₹1,28,500 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है, जबकि कल यह ₹1,27,100 प्रति किलोग्राम था। इस तेजी के पीछे बाजार में चांदी की बढ़ती मांग और वैश्विक स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी को माना जा रहा है। निवेशकों के लिए यह सकारात्मक संकेत है, जिससे चांदी की बाजार में अहमियत और बढ़ गई है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!