आज भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, बोले- PM मोदी का छोटा-सा सिपाही बनकर करूंगा काम

Edited By Updated: 02 Jun, 2022 03:25 PM

hardik patel will join bjp today

गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

नेशनल डेस्क: गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले पटेल ने ट्वीट किया कि राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा। पटेल ने 18 मई को कांग्रेस के शीर्ष और राज्य नेतृत्व पर हमला करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

PunjabKesari

भाजपा सूत्रों ने कहा कि हार्दिक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय गांधीनगर के पास श्रीकलाम कोबा में आधिकारिक रूप से शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि वह मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटिल की मौजूदगी में भगवा का दामन थाम सकते हैं। बता दें कि 2015 के पाटीदार आरक्षण आंदोलन के बाद सुर्खियों में आए 28 वर्षीय हार्दिक पटेल पिछले लोकसभा चुनाव से पहले मार्च 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और जुलाई 2020 में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था।

हार्दिक ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने त्याग पत्र में कई चीजों का उल्लेख किया था। उन्होंने राम मंदिर और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने जैसे मुद्दों की वकालत की। इससे अटकलें तेज हो गईं कि वह जल्द ही सत्तारूढ़ दल भाजपा में शामिल हो जाएंगे। गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसी भी अटकलें लगाई गई थीं कि हार्दिक पहले आम आदमी पार्टी में शामिल होना चाहते थे।

 

राज्य में हिंसक आरक्षण आंदोलन के दौरान उन्हें देशद्रोह के दो मामलों में लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा था। उनके आंदोलन के कारण तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को अपने पद से हटना पड़ा था। राज्य में साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इस आंदोलन के असर से भाजपा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और वह किसी तरह सत्ता में वापसी करने में सफल रही।  इससे पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर, जिन्होंने पिछले चुनावों में भाजपा का पुरजोर विरोध किया था, वह पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!