Heavy Rain Alert: आफत के होंगे अगले 24 घंटे, IMD ने इन जिलों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 06 Oct, 2025 12:53 PM

heavy rain alert the next 24 hours will be a disaster imd issued alert

उत्तर प्रदेश में अक्टूबर के पहले सप्ताह के अंत में मौसम अनिश्चित बना हुआ है। मानसून के बाद भी कई हिस्सों में बारिश और बादल बने हुए हैं। दिन का तापमान 32-35°C और रात का 22-26°C के बीच है, जिससे हल्की ठंडक महसूस हो रही है। IMD ने अगले 24 घंटों में...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश में अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी मौसम अनिश्चित बना हुआ है। प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अभी भी कई इलाकों में बादल और बारिश का असर देखा जा रहा है। पूरी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की-भारी बारिश जनजीवन को प्रभावित कर रही है। मौसम में बदलाव के कारण दिन का तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जबकि सुबह और शाम का तापमान 22 से 26 डिग्री तक गिर रहा है। इससे ठंड का एहसास भी हो रहा है।

IMD का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना अधिक है।

दोपहर की उमस और सुबह की ठंडक

सोमवार सुबह से लखनऊ, नोएडा, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है। बीते दिन हवा की रफ्तार 15-30 किमी/घंटा रही, जिससे उमस बढ़ी। पूर्वी यूपी के वाराणसी, भदोही और बलिया में कल रात हल्की बारिश हुई।

पश्चिमी यूपी में मौसम का खेल

नोएडा और मेरठ में दिनभर धूप-छांव का खेल देखा गया, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी। कुल मिलाकर, अक्टूबर की शुरुआत का मौसम सामान्य से 1-3 डिग्री नीचे चल रहा है, जिसमें गर्म-ठंडक का मिश्रण नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें - Gold Price Today: करवाचौथ से पहले सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों में क्या है रेट

अगले 24 घंटों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर की शाम से 7 अक्टूबर की सुबह तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की 70% संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-NCR, हरियाणा और पश्चिमी यूपी के सीमावर्ती इलाकों में तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जो 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं। पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेमी) की संभावना है।

राजधानी और अन्य शहरों का हाल

लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि कानपुर और प्रयागराज में थंडरस्टॉर्म की चेतावनी जारी की गई है। तापमान अधिकतम 33-35°C और न्यूनतम 23-25°C के बीच रहेगा।

इन जिलों में हाई अलर्ट 

IMD ने वाराणसी, भदोही, बलिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, बांदा, अयोध्या और बहराइच में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी के 47 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य के लगभग 80% हिस्सों में बारिश के छिटपुट प्रभाव रह सकते हैं, लेकिन बाढ़ या जलभराव जैसी स्थिति की आशंका नहीं है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!