Delhi के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश, दीवार गिरी, उखड़े पेड़, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की Advisory

Edited By Updated: 13 Sep, 2024 05:25 PM

heavy rain in many parts of delhi walls collapsed trees uprooted

राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार दोपहर को बारिश हुई। इसके बाद भी बादल छाए रहने से मौसम विभाग ने और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इस दौरान दिल्ली के मध्य और दक्षिणी भागों में वर्षा हुई। दिल्ली के लिए ‘यलो अलर्ट' जारी...

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार दोपहर को बारिश हुई। इसके बाद भी बादल छाए रहने से मौसम विभाग ने और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इस दौरान दिल्ली के मध्य और दक्षिणी भागों में वर्षा हुई। दिल्ली के लिए ‘यलो अलर्ट' जारी किया गया है। यह प्रतिकूल मौसम की स्थिति तथा स्थिति के और अधिक खराब होने की संभावना को दर्शाता है, जिससे जन-जीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग की नवीनतम सूचना में कहा गया है कि आगामी घंटों में दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार देर रात बारिश हुई, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए और यातायात बाधित हो गया।
PunjabKesari
भारी बारिश के बीच शुक्रवार सुबह मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक ‘दरगाह' की दीवार गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे घटना के संबंध में सूचना मिली जिसके बाद तीन दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया, लेकिन दीवार के मलबे में कुछ लोगों के अब भी दबे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के बाद मलबे में फंसे एक व्यक्ति को बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6:45 बजे हुई। वहीं, दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल पर विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे स्कूल का बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा कई अन्य जगहों से भी पेड़ उखड़ने की जानकारी सामने आई है।
PunjabKesari
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। मौसम विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के पिछले 24 घंटों में सफदरजंग मौसम केंद्र ने 29.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की, जबकि रिज स्टेशन ने 69.4 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय ने 56.5 मिमी, लोधी रोड ने 28.2 मिमी, आया नगर ने 19.5 मिमी और पालम ने 18 मिमी बारिश दर्ज की। जलभराव के कारण यातायात में व्यवधान के बारे में लोगों को सूचित करते हुए पुलिस ने फोटो और वीडियो पोस्ट किए तथा लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से बचने एवं वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी।
PunjabKesari
दिल्ली यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘जीजीआर पीडीआर में जलभराव के कारण धौला कुआं से महिपालपुर की ओर एनएच-48 पर यातायात प्रभावित है। कृपया अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं।'' यातायात पुलिस ने कई पोस्ट में यह भी बताया कि विभिन्न सड़कों पर यातायात प्रभावित है, जिनमें कालकाजी से डिफेंस कॉलोनी की ओर जाने वाले लाला लाजपत राय मार्ग, बुध विहार से पूठ खुर्द की ओर जाने वाले मेन कंझावला रोड, आउटर रिंग रोड, नांगलोई से टकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले रोहतक रोड शामिल है।
PunjabKesari
पुलिस ने कहा, ‘‘कृपया मुंडका जाने से बचें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।'' मौसम विभाग के अनुसार आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा हल्की से मध्यम बारिश होगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!