दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से भीगी धरती, गर्मी से मिली राहत, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

Edited By Updated: 31 May, 2025 05:30 PM

heavy rains in delhi ncr soaked the ground

दिल्ली-NCR के लोगों को लंबे समय से झुलसा रही गर्मी से शनिवार को बड़ी राहत मिली। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और राजधानी सहित नोएडा, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद और फरीदाबाद में तेज हवाओं और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया।

नेशनल डेस्क: दिल्ली-NCR के लोगों को लंबे समय से झुलसा रही गर्मी से शनिवार को बड़ी राहत मिली। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और राजधानी सहित नोएडा, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद और फरीदाबाद में तेज हवाओं और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज गर्मी से परेशान लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। दिल्ली के कई इलाकों में बादल छाए और कुछ ही देर में तेज बारिश और आंधी ने पूरे वातावरण को ठंडा कर दिया। नोएडा और गुरुग्राम में जहां तेज़ बारिश के साथ धूलभरी हवाएं चलीं, वहीं गाज़ियाबाद और फरीदाबाद में लगातार बारिश ने सड़कों पर जलभराव भी कर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मौसम में आए इस बदलाव का आनंद लिया।

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है। साथ ही तेज़ हवाएं और गरज के साथ बारिश के आसार भी जताए गए हैं। ऐसे में नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

तापमान में आई गिरावट

इस बारिश के चलते राजधानी का तापमान कुछ ही घंटों में गिर गया। जहां दोपहर तक पारा 42 डिग्री के करीब था, वहीं बारिश के बाद तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे उमस और लू से परेशान लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!