Edited By Rohini Oberoi,Updated: 13 Aug, 2025 12:51 PM

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसका ही परिचित नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। इस ब्लैकमेलिंग के चलते आरोपी ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत के बाद...
नेशनल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसका ही परिचित नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। इस ब्लैकमेलिंग के चलते आरोपी ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत के बाद शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैसे हुआ यह घिनौना काम?
जानकारी के अनुसार महिला का पति एक सरकारी कर्मचारी है और साल 2022 में उसकी पोस्टिंग कोटखाई में हुई थी। उन्होंने गांव में रहने के लिए एक मकान किराए पर लिया। जुब्बल का रहने वाला अनिल नाम का शख्स जो उनके परिवार का पुराना जानकार था अक्सर उनके घर आता था।
यह भी पढ़ें: Post Office Schemes: Wife के नाम पोस्ट ऑफिस में FD का जबरदस्त फायदा! 2 साल में मिलेंगे इतने हज़ार
एक दिन अनिल ने मौका पाकर महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी डर से महिला को उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने पड़े। महिला का आरोप है कि आरोपी यहीं नहीं रुका उसने वॉट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए भी वीडियो रिकॉर्ड किए और लगातार धमकाता रहा। हैरानी की बात यह है कि आरोपी की पत्नी ने भी महिला को धमकाया था।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीडि़त महिला ने हिम्मत जुटाकर शिमला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एएसपी शिमला नवदीप सिंह ने बताया कि महिला पुलिस थाना शिमला में बीएनएस की धारा 64(2)(एम) व 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।