Edited By Parminder Kaur,Updated: 26 Sep, 2023 12:09 PM

होंडा ने SP125 Sports Edition को भारतीय बाजार में उतार दिया है। इसकी कीमत 90,567 रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। यह बाइक सीमित अवधि के लिए देश भर में सभी होंडा रेड विंग डीलरशिप पर उपलब्ध होगी और इसके लिए बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। यह बाइक डिसेंट...
ऑटो डेस्क. होंडा ने SP125 Sports Edition को भारतीय बाजार में उतार दिया है। इसकी कीमत 90,567 रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। यह बाइक सीमित अवधि के लिए देश भर में सभी होंडा रेड विंग डीलरशिप पर उपलब्ध होगी और इसके लिए बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। यह बाइक डिसेंट ब्लू मेटैलिक और हेवी ग्रे मेटैलिक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।
पावरट्रेन

SP125 में BS6 फेज-2 और OBD2 अनुरूप अपडेटेड 123.94cc, सिंगल-सिलेंडर PGM-FI इंजन दिया गया है, जो 8kW का पावर और 10.9Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
लुक और फीचर्स

इस एडिशन में आक्रामक फ्यूल टैंक डिजाइन, मैट मफलर कवर और काफी एडवांस ग्राफिक्स के साथ बॉडी पैनल और अलॉय व्हील पर नई स्ट्रिप दी गई है। वहीं इसमें एक चमकदार LED हेडलैंप, गियर पोजिशन इंडिकेटर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।