कपड़े उतारो, नहीं तो! दूधवाले ने बच्चों के सामने मां को किया कपड़े उतारने को मजबूर, फिर अश्लील Video बनाकर...

Edited By Updated: 05 Sep, 2025 02:32 PM

in noida the milkman made the mother take off her clothes in front of the childs

दिल्ली से सटे नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूधवाले ने एक महिला और उसके बच्चों को बंधक बनाकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने महिला के बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर उसे कपड़े उतारने पर मजबूर किया और उसका अश्लील वीडियो...

नेशनल डेस्क। दिल्ली से सटे नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूधवाले ने एक महिला और उसके बच्चों को बंधक बनाकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने महिला के बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर उसे कपड़े उतारने पर मजबूर किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में इसी वीडियो के जरिए वह महीनों तक महिला को ब्लैकमेल करता रहा।

क्या है पूरा मामला?

यह खौफनाक घटना इस साल जुलाई में ग्रेटर नोएडा के एक अपार्टमेंट में हुई थी। पुलिस के मुताबिक गौरव नाम का यह शख्स महिला के घर पर दूध और घर का अन्य सामान पहुंचाता था।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार 10 जुलाई को गौरव महिला के घर आया और उसने बात करने के बहाने अंदर घुसने की कोशिश की। जैसे ही वह अंदर आया उसने एक चाकू निकालकर सो रहे बच्चे की गर्दन पर रख दिया। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: बंद क्वार्टर में गुलू-गुलू करते पकड़े गए कपल्स, एक बोली- गर्लफ्रेंड तो दूसरी ने कहा.... सोशल मीडिया पर तेजी से Viral हो रहा Video

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल 

महिला ने बताया कि गौरव ने उसे धमकी देकर कपड़े उतारने पर मजबूर किया और उसका वीडियो व तस्वीरें बना लीं। उसने महिला को धमकाया कि अगर उसने मना किया तो वह उसकी बेटी को नाले में फेंक देगा।

पति को भेजा वीडियो 

इस घटना के बाद गौरव ने महिला को लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 2 सितंबर को उसने महिला का अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिया। कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक! अगर होती समझदारी, तो बच जाती 4 मासूमों की जान... पत्नी की हरकत पर तलाक से बच सकता था परिवार

आरोपी हुआ गिरफ्तार

जब गौरव ने महिला के पति को वीडियो भेजा और सुबह उसके घर फिर पहुंचा तो महिला ने हिम्मत करके पुलिस को फोन किया। पुलिस के पहुंचने से पहले गौरव मौके से भाग गया था लेकिन पुलिस ने बाद में उसे ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 76 (कपड़े उतारने के इरादे से हमला) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसका फोन भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या उसने और भी महिलाओं को निशाना बनाया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!